---विज्ञापन---

श्वेता तिवारी, रूपाली गांगुली, या स्मृति ईरानी नहीं, ये है TV की सबसे अमीर एक्ट्रेस

Richest TV Actress: इंडियन टीवी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक ऐसी अदाकाराएं हैं, जिनकी अदाओं पर लोग दीवाने हैं. लेकिन क्या आपको टीवी की सबसे अमीर एक्ट्रेसे के बारे में जानते हैं. आपको लग रहा होगा कि श्वेता तिवारी, रूपाली गांगुली, या स्मृति ईरानी टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस होंगी, लेकिन ये जानकर आपको हैरानी होगी कि इन तीनों में से कोई नहीं हैं. आइए ये पूरी लिस्ट देखते हैं.

जन्नत जुबैर- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी की फेमस एक्ट्रेस जन्नत जुबैर हैं, जो टीवी इंडस्ट्री की सबसे अमीर एक्ट्रेस है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जन्नत तकरीबन 250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं. जन्नत सालों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने कई शोज में काम किया है.

श्वेता तिवारी- दूसरे नंबर पर टीवी दुनिया की सबसे मशहूर अदाकारा श्वेता तिवारी हैं. 45 प्लस होने के बाद भी श्वेता अपनी हसीन अदाओं से सबका दिल जीत लेती हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो श्वेता की नेटवर्थ 81 करोड़ रुपये है.

निया शर्मा- लिस्ट में टस्सरे नंबर पर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा हैं. अपनी ग्लैमरस अदाओं से निया सबको दीवाना बना लेती हैं. वो कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. निया की नेटवर्थ 70 करोड़ बताई जाती है.

हिना खान- टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कई मशहूर सीरियलों में काम किया है. खबरों के मुताबिक हिना की नेटवर्थ 52 करोड़ है.

जेनिफर विंगेट- इसके बाद नाम आता है टीवी की मशहूर अदाकारा जेनिफर विगेंट की, जिन्होंने टीवी के ओटीटी पर भी शानदार काम किया है. रिपोर्ट्स की मानें तो उनके पास 42 करोड़ की संपत्ति है.

इसके बाद टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी का नाम है, जिनकी नेटवर्थ 40 करोड़ की बताई जाती है. टीवी के पॉपुलर शो अनुपमा की लीड अदाकारा रूपाली गांगुली इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं. उनके पास 20 करोड़ की संपत्ति है. लिस्ट में 8वें नंबर पर स्मृति ईरानी हैं, जो सास भी कभी बहू थी 2 में नजर आ रही हैं. उनकी नेटवर्थ 17.40 करोड़ बताई जाती है.

First published on: Mar 01, 2026 01:11 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.