---विज्ञापन---

सिर्फ Toxic ही नहीं, Dhurandhar 2 की वजह से इन 4 फिल्मों की बदली रिलीज डेट

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज पूरे देशभर में देखने को मिल रहा है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है. इसी दिन साउथ स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज को होगी. टॉक्सिक के साथ ही कई और फिल्मों को अपनी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी है. इससे मार्च महीने में धुरंधर 2 को सोलो रिलीज का फायदा मिलने जा रहा है.

Toxic - शुरू करें यश की ‘टॉक्सिक’ से पहले इसकी सीधे टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 से होने वाली थी. लेकिन हाल ही में इसकी रिलीज डेट बदल दी गई. अब ये फिल्म 4 जून को रिलीज होगी. मेकर्स ने बताया कि मिडिल ईस्ट में छिड़े तनाव की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाली जा रही है.

Dacoit : A Love Story- एक्शन और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म में अदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, कामाक्षी भास्करिया और सुनील लीड रोल में हैं. इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 19 मार्च रखी गई थी, लेकिन बाद में 10 अप्रैल को रिलीज करने का फैसला लिया गया.

The Paradise- साउथ स्टार नानी अपनी नई फिल्म The Paradise से शानदार कमबैक करने को तैयार हैं. पहले ये फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी. बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 21 अगस्त कर दी गई.

Peddi- राम चरण और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. हाल ही में फिल्म से पहला गाना ‘चिरिकी चिरिकी’ रिलीज हुआ है. ये फिल्म भी मार्च महीने में रिलीज होनी थी. लेकिन अब इसकी रिलीज डेट 10 अगस्त कर दी गई है.

Dhurandhar 2- धुरंधर 2 अब मार्च महीने में सोलो रिलीज हो रही है. इसके आगे कोई बड़ी फिल्म नजर आ रहीं. इससे फिल्म को जबरदस्त फायदा मिल सकता है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म धुरंधर के आगे की कहानी है. दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं.

First published on: Mar 05, 2026 10:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.