---विज्ञापन---
सिर्फ Vijay-Rashmika ही नहीं शादी के बाद ये कपल मनाएंगे पहली होली, चढ़ेगा प्यार का रंग

2026 में होली 4 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी. होली न सिर्फ रंगों का त्योहार है, बल्कि यह प्यार का भी फेस्टिवल है. जो रिश्तों को और गहरा बनाता है. शादी के बाद पहली बार तमाम भारतीय सेलेब्स पहली बार होली मनाने वाले हैं. इस लिस्ट में विजय-रश्मिका से लेकर हिना रॉकी तक का नाम शामिल है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

रश्मिका और विजय: रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु रीति रिवाजों से शादी की. कपल की शादी के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. वहीं, शादी के बाद कपल अपनी पहली होली मनाएंगे और फैंस को भी उनकी होली की फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

सामंथा रुथ प्रभु- राज निदिमोरू: सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरू साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कपल है. कपल ने 2025 की दिसंबर में शादी की थी और बतौर कपल यह उनकी पहली होली है.

नुपुर सेन-स्टेबिन बेन: कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नुपुर सेनन ने सिंगर स्टेबिन बेन के साथ जनवरी में शादी की थी और उनकी शादी भी काफी चर्चा में रही थी. वहीं शादी के बाद नूपुर और स्टेबिन भी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे.

हिना खान- रॉकी जायसवाल: टीवी की टॉप एक्ट्रेस हिना खान, जिन्होंने पिछले साल जून में रॉकी जायसवाल से शादी की थी. दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी. कैंसर की जंग लड़ रही हिना का रॉकी ने हर वक्त साथ दिया और इसी दौरान दोनों ने शादी की. कपल शादी के बाद अपनी पहली होली मनाएंगे.

अविका गौर- मिलिंद चंदवानी: आखिर में नाम है बालिका वधू फेम एक्ट्रेस अविका गौर की. जिन्होंने लाइव टीवी शो के दौरान मिलिंद चंदवानी से सिंतबर में शादी की थी. दोनों की शादी को टीवी पर सभी ने देखा था. वहीं कपल अब शादी के बाद पहली होली मनाएंगे.