---विज्ञापन---
सिर्फ Vijay और Rashmika ही नहीं, इन 5 फिल्मी जोड़ियों की तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, जमकर सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को तेलुगु रीति रिवाजों से परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है. दोनों की शादी का बजट लंबे वक्त से चल रहा था और आखिरकार जब उन्होंने शादी की तो फैंस के बीच उनकी वेडिंग की फोटोज देखने की भी एक्साइटमेंट काफी ज्यादा थी.

रश्मिका और विजय ने शादी के बाद अपने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और साथ-साथ अपने एहसास को भी खुलकर शेयर किया है. वहीं, जैसे ही कपल ने अपनी शादी की फोटोज पोस्ट की, वैसे ये इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. कपल की शादी की फोटोज 29 मिलियन लाइक्स मिले हैं. रश्मिका के पोस्ट को 16 मिलियन और विजय के पोस्ट को 13 मिलियन लाइक्स मिले हैं. इसके अलावा कुछ ऐसी ही और भी फिल्मी जोड़ियां हैं, जिनकी शादी की फोटोज ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया था. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2022 में हिंदू रीति रिवाजों से शादी की थी. दोनों ने अपनी शादी में ऑफ व्हाइट आउट पहना था. वहीं, कपल ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की, तो महज 15 मिनट में उनकी फोटो को 1 मिलियन लाइक्स मिले थे और उस पूरा एक दिन में उनकी फोटो पर 13.1 मिलियन लाइक आए थे.

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने साल 2023 में शादी की थी. दोनों की लव स्टोरी और उनकी शादी का फैंस काफी इंतजार कर रहे थे. वहीं, जैसे ही कपल ने अपनी शादी की खूबसूरत फोटोज और वीडियो पोस्ट किए तो महज 10 मिनट में इसे 1 मिलियन लाइक्स मिले और दिन के आखिर तक यह 16 मिलियन तक पहुंच गया.

विक्की कौशल और कटरीना कैफ बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की थी और उनकी शादी साल 2021 में हुई थी. कपल की तस्वीरों को 3 घंटे में 6 मिलियन लाइक्स मिले और महज 24 घंटे में यह 10 मिलियन तक पहुंच गया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में हुई थी. कपल ने जैसे ही पति पत्नी के तौर पर अपनी फोटोज शेयर की, वैसे ही महज 23 मिनट में उनकी तस्वीर को 1 मिलियन लाइक्स मिले थे.

आखिर में पावर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नाम है, जिन्होंने 2018 को शादी की थी. अनुष्का के शादी वाले पोस्ट को 45 मिनट में 1 मिलियन लाइक्स मिले थे. जो कि उस दौरान एक बड़ा नंबर था.