---विज्ञापन---
OTT पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 5 शानदार फिल्में-वेब सीरीज

New OTT Releases this week: ओटीटी पर हर हफ्ते कुछ न कुछ खास होता है. फरवरी के इस आखिरी वीक में में ओटीटी पर दर्शकों का धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है. दरअसल, यहां इस हफ्ते कुछ शानदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा की भी फिल्म शामिल है. 23 से लेकर 28 फरवरी के बीच ओटीटी पर ये फिल्में-सीरीज रिलीज होने जा रही हैं.

The Bluff- इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ है, जो 25 फरवरी से ओटीटी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म को आप अंग्रेजी सहित हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी देख सकेंगे. सस्पेंस और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन लीड रोल में हैं.

One Battle After Another- ड्रामा और एक्शन से भरपूर फिल्म One Battle After Another, 26 फरवरी को जियोहॉटस्टार पर रिलीज होगी. इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, रेजिना हॉल, टेयाना टेलर और चेस इन्फिनिटी लीड रोल में हैं. इसी के साथ रोमांटिक सीरीज ‘ब्रिजर्टन’ सीजन 4 का दूसरा भाग भी 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा.

Accused- बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘एक्यूज्ड’ 27 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. ये एक थ्रिलर फिल्म है.

Ikkis- अगस्त्य नंदा स्टारर फिल्म इक्कीस ने सिनेमाघरों में खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब ये फिल्म ओटीटी पर आ रही हैं. 26 फरवरी से आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है. इसमें अगस्त्य नंदा के अलावा धर्मेंद्र, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं.

CEO Club- इस लिस्ट में ओटीटी की वेब सीरीज CEO Club भी शामिल है. ये सीरीज 23 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसमें सेरेना विलियम्स, विन्नी हार्लो, लोरें राइडिंगर, हन्ना ब्रोंफमैन, इसाबेला रंगेली ग्रुटमैन लीड रोल में हैं.