---विज्ञापन---
रात को 12 बजे चुपके से रिलीज हुई ये क्राइम थ्रिलर, जिसे IMDb पर मिली 8.5 की रेटिंग

New Crime Thriller Movie: ओटीटी लवर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कल रात 12 बजे ओटीटी पर साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रिलीज हो गई है. 3 घंटे 34 मिनट की ये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने को आ गई है. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई ही नहीं की है, बल्कि IMDb पर 10 में से 8.5 की काफी तगड़ी रेटिंग भी हासिल की है.

ये ब्लॉकबस्टर फिल्म कोई और नहीं बल्कि रणवीर सिंह की मल्टी-स्टारर मूवी 'धुरंधर' है, जो अब ओटीटी पर रिकॉर्ड तोड़ने को पूरी तरह से तैयार है.

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली 'धुरंधर' को शुक्रवार की आधी रात को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया गया, जिससे इसकी पहुंच और भी ज्यादा बढ़ गई है.

नेटफ्लिक्स पर फिल्म 'धुरंधर' को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है. इससे फिल्म की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ जाएगी.

इसका सीधा फायदा आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस रिलीज को होगा, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों पर दस्तक देगी.

नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 'धुरंधर एक पॉप-कल्चर फिल्म बन गई है, एक ब्लॉकबस्टर जिसने ऑडियंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.