Wednesday, 15 April, 2026

---विज्ञापन---

एक मर्डर, बदला और धोखा, Netflix पर मौजूद इस 8 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर में मिलेगा धांसू सस्पेंस

नेटफ्लिक्स पर ऐसे तो तमाम फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जो कि लोगों ने बहुत बार देखी हैं और दर्शकों को काफी पसंद भी आई है. वहीं आज कल लोग क्राइम थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्में-सीरीज देखना पसंद करते हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें न सिर्फ क्राइम, थ्रिलर बल्कि जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिलेगा. इस सीरीज की कहानी बेहद जबरदस्त है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2021 में रिलीज हुए कोरियन ड्रामा शो माय नेम की. यह एक एक्शन क्राइम थ्रिलर शो है. जिसका डायरेक्शन किम मिन जीन ने किया है, जो कि एक्स्ट्रा करिकुलर और हाल ही में रिलीज हुई सीरीज द आर्ट ऑफ सारा के लिए जाने जाते हैं.

माय नेम शो में हान सो ही लीड रोल में हैं. इसके अलावा इसमें आह्न बो-ह्युन, पार्क ही-सून, मून सांग-मिन, चांग रयूल, किम सांग-हो जैसे एक्टर्स इस सीरीज में नजर आए हैं. सभी ने बेहद शानदार एक्टिंग की है और अपने अपने किरदारों में जान डाल दी है.

यह सीरीज एक महिला के बारे में है. जिसकी नजरों के आगे उसके पिता का मर्डर होता है और उसके बाद वह अपने पिता की मौत का बदला लेने का सोचती है. इस दौरान वह उस इंसान के साथ मिलती है, जिसके साथ मिलकर उसके पिता ड्रग्स का काम करते हैं. वही शख्स उस महिला को लड़ना सिखाता है, गोली चलाना सिखाता है.

हालांकि बाद में वह अपनी पहचान बदलकर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट में भर्ती होती, ताकि वह अपने पिता के कातिल को पकड़ सके. क्योंकि उसे बताया गया था कि उसके पिता का मर्डर एक पुलिस ऑफिसर ने किया था. हालांकि धीरे-धीरे जैसे जैसे कहानी बढ़ती है और पता चलता है कि उसके पिता खुद एक पुलिस ऑफिसर थे और पहचान बदलकर वह ड्रग्स माफिया को पकड़ने के लिए उसके साथ मिले थे. वहीं सीरीज के 7वें एपिसोड में कातिल का खुलासा होता है, जो उस लड़की को हिला कर रख देता है.

सीरीज में एक्शन के अलावा, जबरदस्त सस्पेंस भी है. हर एक एपिसोड ऐसा है कि आपकी नजर नहीं हटेगी. 8.2 रेटिंग वाले इस शो को दुनिया भर में लोगों ने काफी पसंद किया. क्योंकि जब यह रिलीज हुआ था तो इसने कुछ ही दिनों में दुनिया भर की टॉप सीरीज में चौथा स्थान पा लिया था.

First published on: Feb 27, 2026 03:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.