---विज्ञापन---
Netflix की 5 सबसे बवाली सस्पेंस-थ्रिलर मूवीज

आज हम आपके लिए रोमांच और सस्पेंस से भरपूर 5 शानदार फिल्में लेकर आए हैं. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन 5 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्मों की कहानी देखकर आपहैरान रह जाएंगे.इन फिल्मों में आपको शानदार रहस्य, जबरदस्त ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा. घर बैठे आप इन्हें जब चाहे ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं.

Ittefaq- नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म देखकर आपका माथा घूम जाएगा. इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसपर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है. आरोपी भागते हुए एक ऐसी औरत के घर पहुंचता है, जिसका पति भी मर चुका है. ऐसे में दोनों अपनी बेगुनाही का दावा करते हैं. इस फिल्म का अंत बड़ा ही रहस्यमई है.

Detective Byomkesh Bakshy!- दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की ये फिल्म देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. फिल्म 1940 के दशक के कोलकाता में सेट जासूस ब्योमकेश बख्शी की कहानी दिखाती है. ब्योमकेश एक लापता व्यक्ति के मामले की जांच करते हुए एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश करता है. नेटफ्लिक्स पर आपको एक बार ये फिल्म जरूर देख लेनी चाहिए.

Monica, O My Darling- ये एक जबरदस्त थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी एक रोबोटिक्स विशेषज्ञ जयंत अर्खेड़कर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने बॉस की सेक्रेटरी मोनिका के प्यार हो जाता है. इसके बाद फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट के साथ सस्पेंस देखने को मिलता है. इसके क्लाइमेक्स में जयंत एक रहस्मई खुलासा करता है. नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म में राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे लीड रोल में हैं.

Talaash: The Answer Lies Within- तलाश: द आंसर लाइज विदइन नेटफ्लिक्स पर मौजूद शानदार साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म है. इसमें आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी सुरजन सिंह शेखावत नामक एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी निजी परेशानियों से जूझते हुए एक प्रसिद्ध अभिनेता की हत्या को सुलझाने के लिए एक रहस्यमई एस्कॉर्ट की मदद लेता है. इस फिल्म का अंत देखकर आप हैरान रह जाएंगे.

Jaane Jaan- जाने जान साल 2023 की जबरदस्त मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है. इसका निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है. फिल्म में करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. इसकी कहानी एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मर्डर केस में उलझ जाती है. ऐसे में उसके पड़ोसी उसे इस मामले से बहार निकलने का रास्ता दिखाते हैं.