---विज्ञापन---
Netflix की ये 1 घंटा 43 मिनट की फिल्म में भरा है खौफ, इस सस्पेंस थ्रिलर के हर सीन में दिखेगा डर

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग घर बैठे तमाम ऐसी फिल्में और वेब सीरीज देख लेते हैं, जो उन्हें अलग लेवल का एक्सपीरियंस देती हैं. ओटीटी पर तमाम बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर मूवीज और सीरीज भी देखने को मिल जाती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही हॉरर थ्रिलर मूवी के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी बेहद अलग है. इस फिल्म में ना सिर्फ सस्पेंस मिलेगा बल्कि मूवी में खौफ का एहसास भी होने वाला है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म गेम ओवर की. यह एक साउथ इंडियन हॉरर ड्रामा फिल्म है. जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में नजर आईं है. फिल्म का डायरेक्शन अश्विन सरवनन ने किया है.

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक लड़की स्वप्ना के बारे में है, जो कि एक गेम डिजाइनर होती है. यह ल़ड़की पीटीएसडी नाम की एक बीमारी से जूझ रही होती है और एक घर में अपनी हाउस हेल्प के साथ अकेले रहती है.

हालांकि इस लड़की की जिंदगी तब पूरी तरह से बदल जाती है, जब उसके घर में एक सीरियल किलर घुस आता है. जो उसके साथ ऐसा गेम खेलता है. जिससे जिंदगी और मौत के बीच वह लड़की फस जाती है.

सीरियल किलर उन महिलाओं को जान से मारता है, जिनके शरीर में टैटू बना होता है. यह फिल्म सस्पेंस और डर के बीच एक एक्साइटिंग कहानी को दिखाती है, जो आखिर तक आपको बांधे रखेगी.फिल्म का क्लाइमैक्स भी काफी जबरदस्त है.

नेटफ्लिक्स पर मौजूद यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को आईएमडीबी पर 6.9 की रेटिंग मिली है. फिल्म का रन टाइम सिर्फ 1 घंटा 43 मिनट है.