---विज्ञापन---

8 दिन में खुल गई मोनालिसा की शादी की पोल? लव जिहाद बताने वाले सनोज मिश्रा ने फरमान का बताया चौंकाने वाला सच

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में हैं, उन्होंने करीब 8 दिन पहले केरल में जाकर अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर ली, जिसके बाद उनके पिता और परिवार वालों के बयान लगातार इंटरनेट पर सुर्खियों में छाए रहे, कही पिता मायूस दिखे, तो कहीं बिलखती उनकी मां के शब्द मानों कलेजा चीर रहे हों, इसके बाद मोनालिसा को एक्ट्रेस बनाने का सपना देखने वाले डायरेक्टर ने तो इसे लव जिहाद करार दिया, अब उन्होंने एक बार फिर मोनालिसा के पति फरमान खान को लेकर चौंकाने वाली सच्चाई सामने रखी है. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है?

प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल हुईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी शादी को अभी महज 8 दिन ही हुए हैं, लेकिन इस रिश्ते को लेकर नए-नए दावे सामने आ रहे हैं. केरल में फरमान खान के साथ शादी करने के बाद जहां पहले से ही परिवार की तरफ से सवाल उठाए जा रहे थे, वहीं अब फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है.

आईएएनएस से बातचीत में सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए. उन्होंने कहा, कि ये मामला नॉर्मल शादी का नहीं है, बल्कि इसके पीछे बड़े स्तर पर जांच की जरूरत है. उन्होंने केरल का जिक्र करते हुए, कहा कि वहां इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, और अगर जांच हो तो कई कड़ियां जुड़ सकती हैं.

सनोज मिश्रा ने ये भी आरोप लगाया, कि मोनालिसा के पति फरमान खान का फिल्म इंडस्ट्री से कोई खास संबंध नहीं है. उनके मुताबिक, फरहान खुद को अभिनेता बताते हैं, लेकिन उनके नाम पर कोई ठोस काम सामने नहीं आया है. उन्होंने ये तक कहा, कि फिल्मों के नाम पर सिर्फ पोस्टर रिलीज करना और पूजा करना जैसी चीजें दिखाई जाती हैं.

इसके अलावा, डायरेक्टर ने कुछ राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों का भी जिक्र किया, और दावा किया, कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए. उन्होंने देश के बड़े नेताओं से अपील करते हुए, कहा कि इसे केवल एक व्यक्तिगत मामला न समझा जाए, बल्कि व्यापक स्तर पर देखा जाए.

मोनालिसा और फरमान की शादी को लेकर एक और दावा ये किया गया, कि दोनों ने कुछ महीनों की डेटिंग के बाद कम उम्र में शादी कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरमान उत्तर प्रदेश के बागपत से ताल्लुक रखते हैं, और उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं.

हालांकि, इन सभी दावों और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. ऐसे में ये कहना जल्दबाजी होगी कि सच्चाई क्या है. फिलहाल, मोनालिसा और उनकी शादी से जुड़ा ये मामला सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है.

First published on: Mar 20, 2026 04:00 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.