---विज्ञापन---

Meri Zindagi Hai Tu Episode 34: काम्यार और आयरा का हुआ तलाक? Hania Aamir और Bilal Abbas Khan के शो का होगा चौंकाने वाला End

Meri Zindagi Hai Tu Episode 34: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का मोस्ट पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. इस शो के फैंस कब से ड्रामा के आखिरी एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अपनी कहानी और इमोशनल सीन की वजह से ऑडियंस का दिल जीतने वाले ड्रामा का सेकंड लास्ट, 33वां एपिसोड 14 मार्च को रिलीज किया गया था. तब से ही फैंस इसके आखिरी एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं.

शो के सेकेंड लास्ट एपिसोड में आयरा की अस्पताल में काम्यार से लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद काम्यार से आयरा अपने रिश्ते को खत्म करने की बात करती है. इसी दिलचस्प मोड़ पर शो का एपिसोड खत्म हो जाता है.

आयरा और काम्यार की कहानी के आखिरी चैप्टर में कई महीनों के बढ़ते तनाव, दिल टूटने और रोमांस का फैसला होगा. पहले माना जा रहा था कि इसका आखिरी एपिसोड ईद के दिन 21 मार्च को दिखाया जाएगा, लेकिन अब इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है.

जानकारी के अनुसार, 'मेरी जिंदगी है तू' का 34वां और आखिरी एपिसोड रविवार, 22 मार्च 2026, को रिलीज होगा. ARY डिजिटल ने एपिसोड 34 शाम 7 बजे पीकेटी पर रिलीज होगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, 'मेरी जिंदगी है तू' के फिनाले एपिसोड का प्रीमियर भारत में 22 मार्च की रात या 23 मार्च की आधी रात को होगा. आयरा और काम्यार की जिंदगी में उतार-चढ़ाव भरे सफर का भी अंत हो जाएगा.

बताया जा रहा है कि हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान के ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' के फिनाले एपिसोड में आयरा और काम्यार का तलाक हो सकता है या फिर कहानी एक नया मोड़ लेकर दोनों को फिर से मिला देगी.

First published on: Mar 22, 2026 11:18 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.