---विज्ञापन---
Hania Aamir और Bilal Abbas Khan के रोमांटिक ड्रामा में आएगा बड़ा ट्विस्ट! कब रिलीज होगा Meri Zindagi Hai Tu का नया एपिसोड?

Meri Zindagi Hai Tu Episode 32: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का रोमांटिक ड्रामा 'मेरी जिंदगी है तू' को लेकर इस समय काफी बज बना हुआ है. शो में हानिया और बिलाल की रोमांटिक केमिस्ट्री का जादू सिर्फ पाकिस्तान तक सीमित नहीं है, इस ड्रामा की फैन फॉलोइंग भारत, साउदी अरब और यूएई तक फैली हुई है. 'मेरी जिंदगी है तू' के 32वें एपिसोड पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

हानिया आमिर और बिलाल अब्बास खान का ये पॉपुलर रोमांटिक ड्रामा अब अपने आखिरी फेज में पहुंच गया है. सीरियल 'मेरी जिंदगी है तू' के 32वें एपिसोड को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसका शो के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

'मेरी जिंदगी है तू' का 32वां एपिसोड पाकिस्तान में शनिवार, 28 फरवरी 2026, को रात 10:30 बजे (PKT) रिलीज किया गया. इस वजह से भारत के फैंस को अपने पसंदीदा शो के नए एपिसोड के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा.

पाकिस्तान में 'मेरी जिंदगी है तू' का एपिसोड 32 सबसे पहले ARY डिजिटल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा, लेकिन भारत में ARY डिजिटल के यूट्यूब कंटेंट पर बैन है. इसलिए भारत के फैंस को ये नया एपिसोड देखने के लिए दूसरे ऑप्शन का सहारा लेना पड़ सकता है.

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 'मेरी जिंदगी है तू' का नया एपिसोड पिछले एपिसोड की तरह इस बार भी भारत में रात करीब 11:30 बजे (भारतीय समयानुसार) ऑनलाइन रिलीज होने की पूरी उम्मीद है.

आयरा और कामआर की कहानी और जीवन में एक नया मोड़ सामने आने वाला है, जिससे ऑडियंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ने वाली है. शो के मेकर्स ने ये भी संकेत दिया है कि आने वाले एपिसोड में कई और मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

'मेरी जिंदगी है तू' की कहानी अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है, इसके शो का 32वां एपिसोड बहुत ही खास और जरूरी माना जा रहा है. इस एपिसोड से शो के आगे की कहानी तय होगी.