---विज्ञापन---
एक फिल्म से रातोंरात बदली इस एक्ट्रेस की किस्मत, करिश्मा कपूर से लेकर रवीना टंडन तक, हिल गया था सबका स्टारडम

90 के दशक में इस एक्ट्रेस ने आते ही तहलका मचा दिया था. एक फिल्म ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया. एक्ट्रेस की दीवानगी ऐसी छाई कि इंडस्ट्री की बाकी हसीनाओं का स्टारडम हिल गया. हाल ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी जिंदगी 3 महीने में बदल गई. आइए एक्ट्रेस के बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस अनु अग्रवाल की, जिन्होंने हाल ही बताया कि फिल्मों में आना उनके लिए एक संयोग था, न कि कोई सोचा-समझा फैसला. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो कोलाज पोस्ट करते हुए अपने करियर की शुरुआत और फिल्म 'आशिकी' से जुड़े अनुभवों को विस्तार से बताया.

अनु अग्रवाल ने अपने पोस्ट में कहा, ''मैंने फिल्मों में वैसे एंट्री नहीं की जैसा लगता है. पीछे मुड़कर देखती हूं, तो फिल्मों में आना कभी प्लान नहीं था. उस समय मैं भारत में अपना काम खत्म करके पेरिस लौटने की तैयारी कर रही थी. मैं मॉडलिंग करती थी और उसी में आगे बढ़ना चाहती थी. लेकिन इसी दौरान अचानक मुझे 'आशिकी' फिल्म का ऑफर मिला. यह मेरे लिए एक ऐसा मोड़ था, जिसने मेरी पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी.''

आगे एक्ट्रेस ने बताया, ''मैंने इस फिल्म के एक छोटे शेड्यूल के लिए हां कहा था. उस वक्त मैंने सोचा था कि मैं कुछ महीनों तक इस फिल्म की शूटिंग करूंगी और फिर वापस अपने पुराने काम पर लौट जाऊंगी. मेरा प्लान सिर्फ तीन महीने का था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.''

बता दें साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से अनु अग्रवाल ने रातोंरात तहलका मचा दिया था. ये फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी और इसके गाने आज भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं. इस फिल्म ने अनु को दुनियाभर में पहचान दिलाई, जो आज भी कायम है.

फिल्म की कहानी के बारे में बात करें, तो 'आशिकी' की कहानी एक प्रेमी जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है. लड़का सिंगर बनने का सपना देखता है और एक लड़की पढ़ाई कर रही होती है. आगे चलकर दोनों को अपने प्यार में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है.