---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बना ये एक्टर, बोला- मुझे नहीं पता था कि मेरा किरदार ‘बड़े साहब’ का है

Dawood Ibrahim in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ सिनेमाघरों में तहलका मचा रही हैं. वहीं इसके किरदारों की जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म का पहला पार्ट आने के बाद से ही ‘बड़े साहब’ का राज बना हुआ था. वहीं इसके दूसरे पार्ट के आने के बाद ये खुलासा हुआ कि ‘बड़े साहब’ कोई और नहीं, बल्कि दुनिया का मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम है, जिसका किरदार एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है.

दानिश इकबाल थिएटर दुनिया के जाने-माने कलाकार हैं. फिल्म में उनकी एक्टिंग देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है. वहीं दानिश ने खुलासा किया कि उन्हें अपने रोल के बारे में पता था लेकिन उन्हें कभी नहीं बताया गया था कि वही किरदार वास्तव में ‘बड़े साहब’ है.

दानिश इकबाल ने फिल्म में निभाए अपने किरदार को लेकर कहा, ‘‘मुझे मेरी ईदी थोड़ी जल्दी मिल गई…मुझे पता था कि मैं इस फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदार निभा रहा हूं, लेकिन सच कहूं तो मुझे यह नहीं पता था कि दाऊद इब्राहिम ही बड़े साहब है. इसलिए मैं सोचता रहा कि बड़े साहब कौन हो सकता है.’’

PTI को दिए इंटरव्यू में दानिश ने कहा ‘‘लेकिन जब फिल्म के रिलीज होने में कुछ ही हफ्ते बचे थे, तो मुझे कहीं न कहीं यह महसूस होने लगा कि शायद दाऊद इब्राहिम का किरदार ही बड़े साहब हो सकता है.’’

बता दें कि आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘बड़े साहब’ एक अदृश्य लेकिन बहुत ही ताकतवर व्यक्ति होता है, जो ल्यारी के अपराध सरगनाओं, आईएसआई हैंडलर, पुलिस अधिकारियों और नेता को नियंत्रित करता था.

वहीं फिल्म के दूसरे पार्ट में इसका खुलासा किया गया कि बड़े साहब कौन है. पहले खबरें थीं कि सलमान खान और इमरान हाशमी ये किरदार निभा रहे हैं. लेकिन फिल्म आने के बाद ये कंफर्म हो गया कि ‘बड़े साहब’ का किरदार दानिश इकबाल ने निभाया है. धुरंधर द रिवेंज में ‘बड़े साहब’ यानी दाउद इब्राहिम को काफी बूढ़ा और असहाय दिखाया गया है.

First published on: Mar 22, 2026 05:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.