---विज्ञापन---

कौन हैं महाकुंभ वाले IIT बाबा की पत्नी? कैसे बनीं हरियाणा की बहू; चौंकाने वाली है अभय सिंह की लव स्टोरी

प्रयागराज महाकुंभ से चर्चा में आए IIT बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है, उनकी शादी... हरियाणा के झज्जर के रहने वाले अभय सिंह अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं, और उनकी लव स्टोरी लोगों के बीच खासा दिलचस्पी पैदा कर रही है. ऐसे में लोग उनकी पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं, कि वो कौन हैं, कहां से हैं, और कैसे इनकी मुलाकात हुई, जो शादी के बंधन में बंध गए.

अभय सिंह की पत्नी का नाम प्रतीका है, जो पेशे से इंजीनियर हैं, और बेंगलुरु की रहने वाली हैं. अलग-अलग राज्यों से होने के बावजूद दोनों की मुलाकात करीब एक साल पहले हुई थी. शुरुआत दोस्ती से हुई, और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया. महज 8 महीने के भीतर दोनों ने शादी का फैसला कर लिया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

इस कपल ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर हिमाचल प्रदेश में सादगी से शादी रचाई थी. दोनों का कहना है, कि वे अपने इस फैसले से बेहद खुश हैं, और आगे की जिंदगी को लेकर एक्साइटेड हैं.

प्रतीका ने अपने पति अभय सिंह के बारे में बात करते हुए, कहा कि वे बहुत ही सरल, ईमानदार और सच्चे इंसान हैं. उन्होंने बताया, कि दोनों का सपना सिर्फ एक सामान्य जीवन जीना नहीं, बल्कि कुछ बड़ा करना है.

कपल का लक्ष्य है. कि वे सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम करें. इसी दिशा में वे एक यूनिवर्सिटी खोलने की प्लानिंग बना रहे हैं, जहां मॉडर्न एजुकेशन के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान और साधना को भी महत्व दिया जाएगा.

शादी के बाद जब अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ झज्जर स्थित अपने घर पहुंचे, तो उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत हुआ. मां ने बहू की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर घर में वेलकम किया. इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. हर कोई इस नए जोड़े को देखने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए बेताब नजर आया.

बहरहाल, IIT बाबा अभय सिंह की ये अनोखी लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जहां पढ़ाई, आध्यात्म और प्यार का दिलचस्प कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है, जो लोगों का काफी इंप्रेस भी कर रहा है.

First published on: Apr 07, 2026 10:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.