Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

शादी के 27 साल बाद सामने आई Madhuri Dixit और Shriram Nene की ये तस्वीरें, बताई एक्ट्रेस के रिश्तें की सच्चाई

Madhuri Dixit and Shriram Nene Photos Viral:बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' कही जाने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं. इस बार एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म या सीरीज की वजह से नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं. दरअसल, माधुरी दीक्षित और उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने की कुछ तस्वीरों ने पूरे सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया है.

दरअसल, हाल ही में माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने के साथ जापान में छुट्टियां मनाने गईं, जिसकी कई सारी तस्वीरें उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो पोस्ट होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.

माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की जापान वेकेशन से सामने आई इन तस्वीरों में उन दोनों के बीच शादी के 27 साल बाद भी वहीं प्यार और कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जो पहले थी.

जहां पहली तस्वीर में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने एक-दूसरे को पकड़े हुए मुस्कुरा रहे हैं, वहीं उनके पीछे माउंट फूजी का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है. इस फोटो में माधुरी ने क्रीम कलर के स्वेटर और काली पैंट में नजर आ रही हैं.

वहीं, बाकी तस्वीरों में माधुरी प्रिंटेड केसरिया किमोनो और क्रीम रंग की कमरबंद पहने नजर आ रही हैं. श्रीराम भी जापान का ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए हैं. यहां वो एक जापानी मंदिर के सामने सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं.

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, 'फूजी: परंपराओं, मंदिरों, बर्फ और समुराई से भरे एक सक्रिय ज्वालामुखी के शिखर का नजारा. इसके साथ उन्होंने एक हंसते हुए चेहरे और लाल दिल वाला इमोजी बनाया'

माधुरी और श्रीराम की ये तस्वीरें फैंस को भी बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है. एक फैन ने तो कमेंट में लिखा, 'आप दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.' वहीं, एक और फैन ने लिखा, 'हे भगवान, इस तस्वीर से जापान और भी खूबसूरत हो गया...'

First published on: Feb 22, 2026 11:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.