Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

Kritika Kamra और Gaurav Kapur की शादी की डेट कन्फर्म? वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट तक, सामने आई पूरी डिटेल

Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक खुशखबरी सामने आई है. पॉपुलर एक्ट्रेस कृतिका कामरा और क्रिकेट कमेंटेटर व टीवी प्रेजेंटर गौरव कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. रिलेशनशिप ऑफिशियल करने के बाद से ही फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार था, और अब कपल की शादी से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृतिका और गौरव 11 मार्च 2026 को शादी करेंगे. ये जानकारी बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सामने आई है. बताया जा रहा है, कि दोनों की शादी मुंबई में गौरव कपूर के घर पर होगी. ये एक बेहद निजी और सिंपल सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे.

शादी के अगले दिन यानी 12 मार्च 2026 को कपल की ओर से एक खास रिसेप्शन रखा जाएगा. ये रिसेप्शन दिखावे से दूर सादगी और इमोशन से भरा होगा. हालांकि, इसी दिन शाम को मुंबई में ही एक ग्रैंड पार्टी भी हो सकती है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट जगत से जुड़े कई जाने-माने चेहरों के पहुंचने की उम्मीद है.

कपल के करीबी सूत्रों के मुताबिक, कृतिका और गौरव अपने खास दिन को बेहद प्राइवेट और रियल रखना चाहते हैं. वे परंपराओं को निभाना चाहते हैं, लेकिन बिना ज्यादा तामझाम के... अपनों के साथ इस पल को एंजॉय करना उनकी प्रायोरिटी है.

कृतिका और गौरव ने 10 दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपने रिश्ते को कन्फर्म किया था. इस पोस्ट में उनकी ब्रेकफास्ट डेटट की झलक दिखी थी. इसके बाद दोनों ने नया साल साथ में जैसलमेर में सेलिब्रेट किया था. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं.

वर्क फ्रंट की बात करें, तो कृतिका को टीवी शो 'कितनी मोहब्बत है' से खास पहचान मिली थी. पर्सनल लाइफ में वो पहले एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं. इसके अलावा उनका नाम जैकी भगनानी से भी जुड़ा था.

वहीं गौरव कपूर की ये दूसरी शादी होगी. उनकी पहली शादी कीरत भट्टल से हुई थी, जिनसे 2021 में उनका तलाक हो गया था. अब फैंस को 11 मार्च 2026 का इंतजार है, जब कृतिका और गौरव अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे.

First published on: Feb 20, 2026 02:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.