Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

‘बॉर्डर 2’ पर भारी पड़ी ये फिल्म, मेकर्स को 600 फीसदी से ज्यादा मुनाफा

बॉक्स ऑफिस पर अक्सर बड़ी फिल्मों और भारी-भरकम बजट का शोर रहता है, लेकिन जनवरी 2026 की रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया है. जहां एक तरफ सनी देओल की 'बॉर्डर 2' जैसी मेगा-बजट फिल्में करोड़ों कमा रही हैं, वहीं एक छोटी सी मराठी फिल्म ने मुनाफे (Profit) के मामले में सबको पछाड़ दिया है. मात्र 4 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने साबित कर दिया कि अगर कहानी में दम हो, तो क्षेत्रीय सिनेमा भी ग्लोबल स्तर पर चमक सकता है.

प्रॉफिट का किंग- जहां 'बॉर्डर 2' ने बड़ी कमाई की है, वहीं मेकर्स को अब तक लगभग 30% का ही मुनाफा हुआ है. इसके विपरीत, 'क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी माध्यम' ने अपने बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर मेकर्स को 600% से अधिक का प्रॉफिट दिया है.

मजबूत कहानी- फिल्म एक मराठी-माध्यम स्कूल के संघर्ष की कहानी है, जिसे एक भ्रष्ट राजनेता इंटरनेशनल स्कूल बनाने के लिए गिराना चाहता है. स्कूल के प्रिंसिपल और पूर्व छात्र अपनी मातृभाषा और पहचान को बचाने के लिए एकजुट होते हैं. यह भावनात्मक जुड़ाव ही फिल्म की सफलता की सबसे बड़ी वजह बना.

शानदार स्टारकास्ट- फिल्म में सचिन खेडेकर, अमेय वाघ, सिद्धार्थ चांदेकर, क्षिती जोग और प्राजक्ता कोली जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अभिनय किया है. इनके सहज अभिनय और 'वर्ड-ऑफ-माउथ' की वजह से फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी.

बजट बनाम कमाई- महज 4 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 28.65 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले ही हफ्ते में अपनी लागत वसूल कर ली थी और अब 50 दिनों बाद भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है.

सीक्वल और ओटीटी रिलीज- फिल्म की ऐतिहासिक सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल की घोषणा भी कर दी है. जो लोग इसे बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, उनके लिए यह फिल्म 27 फरवरी 2026 से ZEE5 पर स्ट्रीम होने जा रही है.

First published on: Feb 19, 2026 07:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.