---विज्ञापन---
OTT पर आते ही नंबर 1 बनी ये रोमांटिक फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी महाफ्लॉप

OTT Movie: साल 2025 के अंत में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल फ्लॉप साबित हुई, लेकिन ओटीटी पर आते ही इसने तहलका मचा दिया. ओटीटी पर ये रोमांटिक-कॉमेडी आज टॉप ट्रेंडिंग बन गई है.

लगभग 90 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में बॉलीवुड के दो सबसे पॉपुलर यंग स्टार्स शामिल हैं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये सितारे कमाल नहीं दिखा पाए और फ्लॉप साबित हुए. रोमांस ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों में कुछ खास पसंद नहीं आई, लेकिन अब ओटीटी पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है.

हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की, जो 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी.

ये मूवी US में रहने वाले वेडिंग प्लानर रे और एक इंडिपेंडेंट नॉवेलिस्ट रूमी की कहानी है. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं, लेकिन बाद में जिम्मेदारियों की वजह से दोनों के बीच दूरी पैदा हो जाती है.

फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के अलावा नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ और टीकू तलसानिया भी अहम रोल में हैं.

ओटीटी पर आने के बाद इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और जल्द ही प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 ट्रेंडिंग स्पॉट पर पहुंच गई. आप इसे घर बैठे आराम से एंजॉय कर सकते हैं.