---विज्ञापन---
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश के लिए किया कुछ ऐसा कि उड़ गए फैंस के होश, क्या आपने देखीं ये तस्वीरें?

Karan Kundrra Tejasswi Prakash Love: टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों कई स्टार कपल चर्चा में हैं, लेकिन जिस जोड़ी ने सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरी है, वो हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश... दोनों की लव स्टोरी, केमिस्ट्री और रोमांटिक मोमेंट्स अकसर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब करण कुंद्रा ने प्यार का ऐसा सबूत दे दिया है, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और इमोशनल भी....

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक रमजान सेलिब्रेशन के दौरान करण कुंद्रा नजर आए. इस मौके पर उन्होंने पैपराजी के सामने अपने सीने पर बना नया टैटू फ्लॉन्ट किया. खास बात ये है, कि ये कोई सिंपल टैटू नहीं, बल्कि तेजस्वी प्रकाश के चेहरे का टैटू है.

वीडियो में करण पर्पल कुर्ते में सोफे पर बैठे नजर आते हैं, और बेहद हैंडसम लग रहे हैं. बातचीत के दौरान वो अचानक अपना टैटू दिखाते हैं, और मुस्कुराते हुए कहते हैं, कि ये छुपाकर रखने वाली चीज है.

करण और तेजस्वी के रिश्ते को करीब पांच साल हो चुके हैं. ऐसे में ये टैटू उनके लंबे और मजबूत रिश्ते की गवाही माना जा रहा है. फैंस का कहना है, कि आज के समय में इस तरह खुलेआम प्यार जाहिर करना बहुत बड़ी बात है. सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने करण को ग्रीन फ्लैग बॉयफ्रेंड कहना शुरू कर दिया

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की मुलाकात Bigg Boss 15 में हुई थी. शो के दौरान पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. शुरुआत में कुछ लोगों को ये सिर्फ गेम का हिस्सा लगा, लेकिन शो खत्म होने के बाद भी जब दोनों साथ नजर आए, तो फैंस को यकीन हो गया, कि ये रिश्ता सच्चा है.

इन दिनों दोनों Laughter Chefs में भी अपनी क्यूट बॉन्डिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. शो में उनकी नोक-झोंक और प्यार भरे पल काफी पसंद किए जा रहे हैं. अब फैंस के मन में सिर्फ एक ही सवाल है. करण और तेजस्वी शादी कब करेंगे? हालांकि, कपल फिलहाल अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी है, लेकिन उनके प्यार के ऐसे इशारे फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा रहे हैं.