---विज्ञापन---

दिमाग की नसें हिला देगी JioHotstar पर मौजूद ये क्राइम थ्रिलर, आखिर तक नहीं पकड़ पाएंगे हत्यारा

JioHotstar Crime Thriller Suspense Film: साउथ की सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और ओटीटी पर इस तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ऐसे लोगों के लिए हमारे पास एक लाजवाब मूवी है. इस फिल्म की कहानी इतनी दिलचस्प और इंगेजिंग है कि आप चाह कर अपनी जगह से नहीं हिल सकते हैं. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

हम जिस साउथ फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें सिर्फ गिनती के एक्टर्स हैं. लेकिन, इसके बाद भी फिल्म कहानी इतनी मजेदार और इंटेस है कि आप चाहकर भी अपनी कुर्सी से हिल नहीं सकते है.

ये एक ऐसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी के आगे आपको 'अंधाधुन' और 'दृश्यम' का क्लाइमेक्स और सस्पेंस फीका लगने लगेगा. इस फिल्म का थ्रिल इतना ज्यादा खतरनाक है कि आप आखिर तक हत्यारा नहीं पकड़ पाएंगे.

हम जिस क्राइम थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे है, उसका नाम 'इरूल' है, इस फिल्म में फहाद फासिल, दर्शना राजेंद्रन और सौबिन शाहिर जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं.

इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो छुट्टियां सेलिब्रेट करने के लिए एक वेकेशन पर निकलते हैं. लेकिन सभी अचानक कुछ ऐसा होता है कि दोनों एक खाली घर में घुस जाते हैं. जहां उन्हें एक अजीब सा व्यक्ति मिलता है. इस फिल्म का क्लाइमेक्स बहुत ही खतरनाक है.

JioHotstar पर मौजूद इस क्राइम थ्रिलर को IMDb पर 10 में से 5.8 की रेटिंग मिली है.

First published on: Apr 06, 2026 09:40 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.