---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर चुपके से रिलीज हुई धांसू मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, रहस्यों से भरा है हर एक एपिसोड

अगर आप सस्पेंस और साइकोलॉजिकल थ्रिलर के शौकीन हैं, तो इस वीकेंड आपके लिए JioHotstar पर एक जबरदस्त तोहफा आ चुका है. ‘सीक्रेट स्टोरीज: रोजलिन’ एक ऐसी सीरीज है जो सपनों और हकीकत के बीच की धुंधली लकीर पर टिकी है और आपको हर पल यह सोचने पर मजबूर कर देती है कि आप जो देख रहे हैं, क्या वह सच है?

रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी- यह सीरीज 'रोजलिन' (संजना दीपू) नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे हर रात एक ही बुरा सपना आता है—एक हरी आंखों वाला अजनबी (जेरी) उसे चुपचाप देख रहा है. कहानी में खौफनाक मोड़ तब आता है जब वही 'हरी आंखों वाला स्टॉकर' असल जिंदगी में मेहमान बनकर रोजलिन के घर पहुंच जाता है.

'दृश्यम' फेम मीना और शानदार स्टारकास्ट- सीरीज में संजना दीपू ने लीड रोल निभाया है, लेकिन 'दृश्यम' फिल्म से घर-घर में मशहूर हुईं अभिनेत्री मीना इसमें रोजलिन की मां के एक महत्वपूर्ण किरदार में हैं. वहीं, हकीम शाहजहां विलेन के रूप में एक ऐसा डरावना और रहस्यमयी माहौल पैदा करते हैं जो आपको अंत तक बेचैन रखेगा.

जीतू जोसेफ का निर्देशन- सस्पेंस के बादशाह माने जाने वाले निर्देशक जीतू जोसेफ ने इस सीरीज का निर्देशन किया है. विनायक शशिकुमार की लिखी यह कहानी किसी बड़े धमाके या शोर-शराबे के बजाय 'साइकोलॉजिकल टेंशन' और 'माहौल' पर ज्यादा जोर देती है, जो धीरे-धीरे आपकी धड़कनें बढ़ा देता है.

7 भाषाओं में उपलब्ध- यह सीरीज आज यानी 27 फरवरी 2026 से सीधे JioHotstar पर स्ट्रीम हो गई है. मूल रूप से मलयालम में बनी यह सीरीज हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, बंगाली और मराठी भाषा के दर्शकों के लिए भी उपलब्ध है.

क्यों देखें यह सीरीज?- अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जो आपके दिमाग के साथ खेलती हैं (Mind-Bending), तो 'रोजलिन' आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए. यह सीरीज इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमती है कि क्या रोजलिन मानसिक रूप से बीमार है या वाकई उसके घर आया मेहमान कोई शैतान है?