---विज्ञापन---
जब इस एक्टर को भरी महफिल में मिली बेवफाई की सजा, पत्नी ने बरसाए थप्पड़ ही थप्पड़

Bollywood Couple Clash: मनोरंजन जगत में सितारों की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चमकदार होती है, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही सुर्खियों में रहती है. ऐसा ही एक नाम है, टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके इस एक्टर की, जिनकी लव लाइफ लंबे समय तक चर्चा का विषय रही. 23 फरवरी को इस एक्टर ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया, और इसी मौके पर उनसे जुड़ा एक पुराना लेकिन चौंकाने वाला किस्सा फिर से सुर्खियों में है.

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं करण सिंह ग्रोवर हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ हमेशा उतार-चढ़ाव से भरी रही. उन्होंने साल 2008 में एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से पहली शादी की थी, लेकिन ये रिश्ता सिर्फ एक साल ही टिक पाया और दोनों का तलाक हो गया.

इसके बाद करण का नाम एक कोरियोग्राफर के साथ जुड़ा, लेकिन वो रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका. इसके बाद करण की जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई, टीवी के सुपरहिट शो 'दिल मिल गए' के सेट पर, इसी शो में उनकी नजदीकियां बढ़ीं एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से...

दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ऑफ-स्क्रीन प्यार में बदल गई, और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि, ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने करण पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था.

कहा जाता है, कि एक दिन जेनिफर ने करण को धोखा देते हुए, रंगे हाथ पकड़ लिया था. गुस्से में आकर उन्होंने 'दिल मिल गए' के सेट पर ही करण को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिए थे. ये वाकया इतना चौंकाने वाला था, कि सेट पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया.

इस घटना के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और गहरी हो गई. आखिरकार साल 2014 में करण और जेनिफर ने तलाक ले लिया. इसके बाद करण की जिंदगी में फिर प्यार आया, और उन्होंने साल 2016 में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु से तीसरी शादी की.

आज करण और बिपाशा एक खुशहाल परिवार के साथ अपनी जिंदगी बिता रहे हैं, और साल 2022 में बेटी देवी के मम्मी-पापा बने. करण सिंह ग्रोवर का ये किस्सा आज भी टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित विवादों में गिना जाता है, जो बताता है, कि ग्लैमर की दुनिया के पीछे रिश्तों की सच्चाई कितनी कठिन हो सकती है.