---विज्ञापन---
Amitabh Bachchan से Jaya Bachchan को किस बात का था खतरा? जब एक्ट्रेस ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

Jaya Bachchan Birthday Special: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में गिना जाने वाला ये कपल यूथ के लिए एक इंस्पिरेशन से कम नहीं है, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी का बेहद खूबसूरत पल साथ बिताया है, और अपने बच्चों को एक बेहतरीन जिंदगी दी, लेकन क्या आप जानते हैं, जया बच्चन ने जिस शख्स के साथ अपना सबसे ज्याद वक्त बिताया उसी से उन्हें खतरा महसूस होता था, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था, आइए जानते हैं, क्या है वो किस्सा?

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा जया बच्चन (Jaya Bachchan) आज यानी 9 अप्रैल को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. अपने शानदार करियर और बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाने वाली जया की निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. खासकर उनकी और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की प्रेम कहानी आज भी लोगों को खूब पसंद आती है.

जया और अमिताभ की पहली मुलाकात Film and Television Institute of India (FTII) में हुई थी. उस समय जया एक्टिंग सीख रही थीं, जबकि अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. पहली ही मुलाकात में जया, अमिताभ की लंबी कद काठी और गहरी आवाज से काफी इंप्रेस हुईं, लेकिन दिलचस्प बात ये है, कि इसी मुलाकात में उन्हें अमिताभ से खतरे का एहसास भी हुआ था.

दरअसल, एक पुराने इंटरव्यू में जया ने बताया था, कि अमिताभ ऐसे शख्स थे, जिन्हें उन्होंने ये हक दे दिया था, कि वे उन्हें कुछ भी कह सकते हैं. जया ने कहा, कि वो उनके कहे को तुरंत मान भी जाती थीं, और उन्हें खुश करना चाहती थीं. यही बात उन्हें थोड़ी असहज लगती थी, क्योंकि उनका स्वभाव किसी को खुश करने वाला नहीं था. इसीलिए उन्हें लगा, कि कहीं वो अमिताभ के प्रभाव में ज्यादा न आ जाएं.

हालांकि, इस खतरे के एहसास के बावजूद जया अपने दिल की बात नहीं छिपा पाईं, उन्होंने उसी इंटरव्यू में स्वीकार किया था, कि उन्हें पहली नजर में ही अमिताभ से प्यार हो गया था. दोनों का स्वभाव एक दूसरे से काफी अलग था, लेकिन यही फर्क उनकी रिश्ते की खूबसूरती बन गया.

फिल्मी करियर की बात करें, तो दोनों को पहली बार साथ काम करने का मौका गुड्डी (Guddi) के दौरान मिला. इसके बाद जंजीर (Zanjeer) में उनकी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यही वो समय था, जब दोनों का रिश्ता और मजबूत हुआ, और उसी साल 3 जून 1973 को दोनों ने शादी कर ली.

आज अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन के माता पिता बने ये कपल बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक जोड़ों में शुमार है. जया और अमिताभ की ये प्रेम कहानी इस बात का सबूत है, कि सच्चा प्यार हर डर पर भारी पड़ता है.