---विज्ञापन---
Jannat Zubair और उनके भाई अयान पर हुआ हमला, पहले किया पीछा फिर की मारपीट, जानें पूरा मामला

टीवी और डिजिटल स्टार जन्नत जुबैर रहमानी और उनके भाई अयान जुबैर हमेशा ही चर्चा में बने रहते हैं. हाल ही में दोनों को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्नत और उनके भाई के साथ मारपीट हुई है. जिसके बाद फैंस भी काफी हैरान है. वहीं, सोशल मीडिया पर खुद जन्नत की टीम ने इस बारे में जानकारी दी है. तो चलिए एक नजर डालते हैं पूरे मामले पर.

दरअसल, जन्नत टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और उनके भाई अयान भी काफी पॉपुलर हैं. हाल ही में जन्नत और उनके भाई अयान कार से कहीं जा रहे थे. दोनों ही इस दौरान महाराष्ट्र के पनवेल इलाके के पास हाईवे पर थे और इस दौरान अचानक से कुछ अनजान लोगों ने उनकी कार का पीछा किया. जिसके बाद उन लोगों ने भाई-बहन के साथ धक्का मुक्की और मारपीट की. इस घटना के बाद दोनों ही सदमे में है. साथ ही बताया जा रहा है कि उनकी हल्की चोटें भी आई हैं.

वहीं, जन्नत की टीम ने भी इस पूरी घटना की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर की है. टीम ने बयान जारी करते हुए बताया, "सभी को नमस्कार, हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि कल दिनदहाड़े हाइवे पर जन्नत और अयान के साथ एक भयानक घटना घटी, जिसमें उन पर शारीरिक हमला किया गया और उनका पीछा किया गया. फिलहाल, मामले की जांच जारी है और पुलिस इस पर काम कर रही है. जन्नत और अयान अब सुरक्षित हैं. हम आपकी चिंता के लिए आभारी हैं और आपके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं.

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि यहां दी गई जानकारी पर भरोसा रखें. कृपया अटकलें लगाने या अनवेरिफाई जानकारी फैलाने से बचें. जन्नत की टीम द्वारा किए गए इस पोस्ट के बाद फैंस भी काफी चिंतित नजर आए. लोग लगातार इसपर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "जन्नत और अयान, अपना ख्याल रखना, जो कुछ हुआ, उसे सुनकर बहुत दुख हुआ, लेकिन हमें खुशी है कि आप दोनों अब सुरक्षित हैं. चाहे कुछ भी हो जाए, हम हमेशा आपके साथ हैं.एक और यूजर ने लिखा, "आपकी सुरक्षा के लिए ईश्वर का धन्यवाद. ईश्वर आपकी रक्षा करे. कृपया अपना ख्याल रखें.

बता दें कि इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है. हाईवे पर लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. वहीं, हमला करने वाले कौन थे और उन्होंने ऐसा किस इरादे से किया. इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

काम को लेकर बात करें तो जन्नत ने बतौर चाइल्ड एक्टर शो फुलवा से अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद तू आशिकी है में नजर आईं थी. जिनसे उन्हें अच्छी पहचान हासिल हुई. साथ ही वह तमाम रियलिटी शो में भी दिखाई दी हैं और म्यूजिकल वीडियो का भी हिस्सा रही हैं. जन्नत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं.