---विज्ञापन---

Holi 2026: होली के साथ जमता है इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रंग, कहानी ऐसी कि बार-बार देखने का करे मन

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं, जिनकी कहानी होली के त्योहार बिना अधूरी लगती हैं. फिल्मों में होली सॉन्ग्स और होली क्लाईमैक्स देखकर मजा आ जाता है. आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कहानी बिना होली सीक्वेंस के अधूरी हैं. इन फिल्मों की कहानी में होली के बाद गजब का ट्विस्ट आता है.

डर (Darr)- शाह रुख खान, जूही चावला और सनी देओल स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' में होली के त्योहार को बड़े ही नाटकीय तरीके से फिल्माया गया है. इस सीन के बाद ही कहानी में गजब का ट्विस्ट देखने को मिलता है. रंगों के नकाब में छुपे शाह रुख खान किरण यानी जूही चावला संग होली खेलने आते हैं.

दामिनी (Damini)- मीनाक्षी शेषाद्रि, ऋषि कपूर और सनी देओल स्टारर फिल्म दामिनी की पूरी कहानी होली सीन के बाद बदल जाती है. होली के सीक्वेंस में ही दामिनी (मीनाक्षी) के साथ यौन उत्पीड़न होता है, जिसके बाद दामिनी परिवार के खिलाफ जाकर इंसाफ के लिए लड़ती है.

सिलसिला (Silsila)- अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, संजीव कुमार और रेखा स्टारर फिल्म सिलसिला में शामिल गाना 'रंग बरसे' आज भी सुपरहिट है और हर साल होली पर सुना जाता है.

फिल्म के होली सीन में सबसे बड़े राज का खुलासा होता है. शोभा (जया) और डॉ वीके सिंह (संजीव) को पता चलता है कि अमित (अमिताभ) और चांदनी (रेखा) पहले एक-दूसरे से प्यार करते थे.

शोले (Sholay)- होली के बिना तो शोले फिल्म अधूरी लगती है. फिल्म में गब्बर यानी अमजद खान का मशहूर डायलॉग- होली कब है? कब है होली? कब है? आज भी दर्शकों के दिल में बसा हुआ है. शोले फिल्म में शामिल होली का हिट सॉन्ग ‘होली के दिन’ आज भी खूब पसंद किया जाता है. फिल्म में इस गाने के बाद कमाल का ट्विस्ट आता है.

First published on: Mar 02, 2026 12:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.