---विज्ञापन---

गोविंदा के सिर चढ़ गया था कामयाबी का भूत, अमिताभ-सलमान के करियर पर कसा था तंज; आज खुद की हालत खस्ता!

80 और 90 के दशक में गोविंदा फिल्ममेकर्स की पहली पसंद हुआ करते थे. एक समय ऐसा था जब उन्होंने एक साथ 40 फिल्में साइन कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था. 1995 तक गोविंदा का कद इतना बड़ा था कि आज के सुपरस्टार कहे जाने वाले शाहरुख, सलमान और आमिर खान भी उनके आगे बौने नजर आते थे. इसी जबरदस्त सफलता के नशे में चूर गोविंदा ने एक मैगजीन इंटरव्यू के दौरान उस दौर के उभरते सितारों और अमिताभ बच्चन जैसे महानायक पर भी तीखा तंज कसा था, जिसका एक हिस्सा आज सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है.

तीनों खानों के करियर पर सवाल- अपने करियर के चरम पर गोविंदा ने आमिर, सलमान, शाहरुख और अजय देवगन के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था, "देखते हैं ये लोग इंडस्ट्री में कब तक टिक पाते हैं." उस वक्त गोविंदा की कॉमेडी और डांस का जादू ऐसा था कि उन्हें लगा था कि ये नए सितारे उनके सामने ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएंगे

श्रीदेवी और माधुरी की जरूरत नहीं- गोविंदा का आत्मविश्वास इतना बढ़ा हुआ था कि उन्होंने इंटरव्यू में साफ कहा था कि उन्हें हिट फिल्म देने के लिए माधुरी दीक्षित या श्रीदेवी जैसी सुपरस्टार अभिनेत्रियों के सहारे की जरूरत नहीं है. वे अकेले अपने दम पर थिएटर में भीड़ जुटाने का माद्दा रखते थे.

अमिताभ बच्चन पर भी कसा था तंज- जब बिग बी अपने करियर के कठिन दौर से गुजर रहे थे, तब गोविंदा ने बेबाकी से कहा था, "पिछले 10 सालों में अमिताभ बच्चन ने भी कोई हिट फिल्म कहां दी है?" यह बयान उस दौर में काफी चर्चा में रहा था क्योंकि गोविंदा की फिल्में लगातार बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर रही थीं.

सेट पर देरी और वासु भगनानी का खुलासा- रोहित शेट्टी जैसे निर्देशकों ने माना है कि 1991 से 1999 तक का दौर सिर्फ गोविंदा का था. हालांकि, उनके सेट पर देरी से आने के किस्से भी मशहूर थे. प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने बताया था कि गोविंदा भले ही देरी से आते थे, लेकिन उनके भीतर इतना टैलेंट था कि वे पूरे दिन का काम महज कुछ घंटों में खत्म कर देते थे.

सलमान को दी थी बॉडी बनाने की सलाह- फिल्म 'पार्टनर' के दौरान का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए गोविंदा ने बताया था कि सलमान खान ने उनसे पूछा था कि वे उनके (गोविंदा) एक्टिंग टैलेंट के आगे फीके न लगें, इसके लिए क्या करें? तब गोविंदा ने हंसते हुए उन्हें अपनी बॉडी बनाने की सलाह दी थी, ताकि स्क्रीन पर दोनों का संतुलन बना रहे.

First published on: Mar 03, 2026 06:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.