---विज्ञापन---
The Kerala Story से Yadav Ji Ki Love Story तक, रिलीज से पहले ही विवादों में रहीं ये फिल्में

फिल्म इंडस्ट्री की तमाम मूवीज हर सप्ताह रिलीज होती हैं. जिसमें से कई फिल्मों के ट्रेलर, नाम और गाने सुनने के बाद उनकी रिलीज की एक्साइटमेंट दर्शकों के बीच बढ़ जाती है. हालांकि कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो रिलीज से पहले सिर्फ अपने नाम, गानों और कुछ सीन्स के कारण विवादों से घिर जाती हैं. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में पड़ गईं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

द केरल स्टोरी: साल 2023 की फिल्म द केरल स्टोरी अपनी रिलीज से पहले काफी विवादों में रही थी. फिल्म तीन महिलाओं की कहानी पर बनी. इस फिल्म में दावा किया गया था कि हजारों महिलाओं को आईएसआईएस में भर्ती किया गया था, जिसके कारण इसे विरोध का सामना करना पड़ा. साथ ही देश के कई शहरों में इसे बैन भी कर दिया था.

पद्मावत: लिस्ट में साल 2018 की फिल्म पद्मावत है. दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर इस फिल्म का राजपूत समाज ने जमकर विरोध किया था. उनका कहना था कि फिल्म में फैक्ट्स को गलत तरीके से दिखाया गया है.जिसके कारण पद्मावती से इसका नाम बदलकर पद्मावत कर दिया था.

इमरजेंसी: कंगना रनौत स्टारर फिल्म इमरजेंसी, जो कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बनी है. इस फिल्म की रिलीज से पहले सिख समूहों ने फिल्म में जरनैल सिंह भिंडरावाले के किरदार पर आपत्ति जताई थी. जिसके कारण इसकी रिलीज में काफी दिक्कतें आई थीं.

यादव जी की लव स्टोरी: इन दिनों फिल्म यादव जी की लव स्टोरी काफी विवादों में है. फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है, लेकिन मूवी में अंतर धार्मिक लव स्टोरी दिखाई जाएगी, जिसको लेकर लोग विरोध कर रहे हैं. साथ ही यादव समाज के लोग इसका जमकर विरोध कर रहे हैं और बैन की भी मांग कर रहे हैं.

घूसखोर पंडित: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म घूसखोर पंडित रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसके नाम को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने विरोध जताया है. लोगों का कहना है कि फिल्म मेकर्स समुदाय को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. जिसके कारण अभी तक यह मूवी ओटीटी पर रिलीज नहीं हो पाई है. साथ ही कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई है और नाम बदलने को कहा है.