---विज्ञापन---
दृश्यम छोड़िये, OTT पर मौजूद ये फिल्में हैं एक दम बवाल, एक-एक सीन को देख फटी रह जाएंगी आंखें

सस्पेंस थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो कि अक्सर ही लोगों को पसंद आता है. इस तरह के कंटेंट में जबरदस्त थ्रिलर देखने को मिलता है. साथ ही ऐसी कहानियां देखने को मिलती हैं जो किसी को भी चौंका देंगी. वहीं, आज हम कुछ पांच बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्मों के बारे में बात करेंगे, जिनकी कहानी अजय देवगन की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर दृश्यम को भी टक्कर देती है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

साइको रमन: लिस्ट में पहला नाम साल 2016 की फिल्म 'साइको रमन' का है. यह फिल्म एक साइको किलर रमन्ना के बारे में है, जिसकी जांच एक पुलिस ऑफिसर राघवन करता है. यह फिल्म 1966 से 1968 के बीच मुंबई में हुई हत्याओं की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर है. इसे आप जी5 पर देख सकते हैं.

तलवार: साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तलवार' एक मिस्ट्री थ्रिलर है. यह फिल्म एक रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर है. जिसमें नोएडा के दोहरे हत्याकांड आरुषि और हेमराज की जांच के बारे में दिखाया गया है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

बाटला हाउस: जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'बाटला हाउस' एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है. यह फिल्म भी एक रियल घटना पर बनी है. फिल्म की कहानी दिल्ली के बाटला हाउस में आतंकवादियों के साथ घातक मुठभेड़ के बारे में दिखाया गया है. इसे प्राइम वीडियो पर मुफ्त में देखें.

तलाश: लिस्ट में साल 2012 की बेहतरीन मूवी 'तलाश' भी शामिल है. आमिर खान स्टारर इस मूवी की कहानी सस्पेंस से भरी हुई है. इसमें एक्टर की मौत की जांच के बारे में दिखाया गया है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देखें.

कहानी: विद्या बालन स्टारर फिल्म 'कहानी' भी साल 2012 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी एक प्रेग्नेंट महिला के बारे में है, जो कि अपने लापता पति की तलाश करती है. लेकिन इसकी एंडिंग चौंकाने वाली है. इसे भी आप प्राइम वीडियो पर देखें.