---विज्ञापन---
संडे को काम नहीं करता था ये बॉलीवुड सुपरस्टार, ठुकरा दी थी Amitabh Bachchan की ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड के हर सितारे की अपनी- अपनी एक पहचान है. आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे सितारे के बारे में बता रहे हैं, जो रविवार के दिन कैमरा फेस नहीं करता था. इसी चक्कर में इस सुपरस्टार ने अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर का ऑफर भी ठुकरा दिया था. चलिए इनके बार में जानते हैं.

आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी ही शर्तों पर काम करना पसंद करता था. ये बॉलीवुड स्टार संडे को फिल्मों की शूटिंग से परहेज रखता था. इसके चलते एक्टर ने अमिताभ बच्चन की एक ब्लॉकबस्टर मूवी का ऑफर भी ठुकराया दिया था.

हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के हैंडसम हंक 70-80 दशक के मशहूर एक्टर फिरोज खान की, जिन्होंने दशकों तक अपनी कला से हिंदी सिनेमा में राज किया. एक्टर के साथ ही फिरोज खान मशहूर डायरेक्टर भी रहे. हिंदी सिनेमा में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म दी हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक फिरोज खान को फिल्ममेकर प्रकाश मेहरा ने फिल्म हेरा फेरी ऑफर की थी. इसके लिए पहले फिरोज तैयार भी हो गए थे, लेकिन जब उन्होंने डायरेक्टर से पूछा कि इसकी शूटिंग कब से शुरू करनी है तो उन्होंने रविवार का दिन बताया और ये सुनकर फिरोज खान ने हेरा फेरी के लिए मना कर दिया. बताया जाता है कि फिरोज संडे को कैमरा फेस नहीं करते थे. बाद में ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

अपने लंबे फिल्मी करियर में फिरोज खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. उनके बेटे फरदीन खान ने भी कई फिल्मों में काम किया, लेकिन अपने पिता के जैसा स्टारडम कभी हासिल नहीं कर पाए.

70-80 के दशक में शानदार फिल्में देने वाले फिरोज खान ने अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम से अपना कमबैक किया था. फिल्म वेलकम में उन्होंने आरडीएक्स का किरदार निभाया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया था. आज भी उनके उस किरदार की दर्शक तारीफ करते हैं.