---विज्ञापन---
Dhurandhar अब भी नहीं तोड़ पाई इस 50 साल पुरानी फिल्म का रिकाॅर्ड, आज भी नंबर 1 पर कर रही राज

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. अपने रिलीज के 50 दिन बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में बनीं हुई है. कलेक्शन के मामले में फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, लेकिन अब भी इस 50 साल पुरानी फिल्म का रिकॉर्ड धुरंधर नहीं तोड़ पाई.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. फिल्मों को रिलीज हुए दो महीने होने चले हैं हैं लेकिन इसकी कमाई रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज अब भी देखने को मिल रहा है.

दो महीने बाद भी इस फिल्म की दीवानगी देखने को मिल रही है. इसके साथ ही फिल्म ने अब एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दरअसल धुरंधर के पूरे भारत में 4 करोड़ से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं. जो अपने आप में एक इतिहास है.

इस लिस्ट भारतीय सिनेमा की कुछ चुनिंदा फिल्में ही शामिल हैं. धुरंधर भी अब इन 19 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. टिकट सेल के मामले में धुरंधर 24 साल में इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है.

इससे पहले ये रिकॉर्ड गदर के नाम था, जो साल 2001 में आई थी और इसके 5 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके थे. धुरंधर डोमेस्टिक मार्केट में 4 करोड़ टिकट सेल से ऐसी 19वीं भारतीय फिल्म है. इस लिस्ट में टॉप पर शोले, बाहुबली 2, मुगल-ए-आजम, और मदर इंडिया है. इन सभी ने 10 करोड़ से ज्यादा टिकट बेचे हैं.

इस तरह 50 साल पुरानी फिल्म शोले आज भी इस मामले में सबसे आगे है. हालांकि धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी धुआंधार कमाई से हर किसी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में धुरंधर सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.