---विज्ञापन---
‘बहुत ही डरावना…’ अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच में फंसी यो यो हनी सिंह की एक्ट्रेस, बोलीं- ‘यहां के हालात…’

Esha Gupta Update US-Iran Conflict Impact in UAE: अमेरिका और इजराइल की तरफ से ईरान पर किए गए मिसाइल हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. इसी वजह से गल्फ के कई देशों में एयर सर्विस सस्पेंड कर दी गई. इसी के तहत यूएई में भी सारी एयर सर्विस सस्पेंड कर दी गई है, जिसकी वजह से कई भारतीय दुबई और आबु धाबी में फंस गए हैं. इन भारतीय लोगों में बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी शामिल हैं, जो इस समय यूएई की राजधानी आबु धाबी में फंसी हुई हैं.

यूएई की आबु धाबी में फंसी एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने हाल ही में वहां के हालात के बारे में बताया है. एक्ट्रेस ने साफ लफ्जों में कहा कि इस समय वहां की स्थिति बहुत ही डरावनी है. लेकिन, फिलहाल वो बिल्कुल ठीक हैं.

ईशा गुप्ता ने रविवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने खुलकर अबू धाबी के मौजूदा हालात के बारे में बताया, साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत लौट आएंगी.

ईशा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'जो भी मुझसे कॉन्टेक्ट कर रहे हैं और मैसेज भेज रहे हैं, उनसे मैं माफी मांगती हूं कि मैंने जवाब नहीं दे पाई. हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं! लेकिन इस समय हालात बहुत डरावने और बेहद मुश्किल हैं.'

ईशा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, 'भगवान हमारी रक्षा कर रहे हैं. हमें भरोसा है कि यूएई की डिफेंस मिनिस्ट्री सुरक्षा और रोकथाम के लिए अपना बेस्ट कोशिश कर रही है.'

ईशा ने आगे कहा, 'मैं इस हमले से सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं, फंसे हुए सभी लोगों और सबसे बढ़कर सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं. आशा है जल्द ही घर लौट आऊंगी.'

ईशा के अलावा, एक्ट्रेस सोनल चौहान भी यूएई में फंसी हुई हैं, उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके बताया था कि वो दुबई में फंसी हुई हैं. इसके साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी को टैग करते हुए उन्हें वहां से निकालने की अपील भी की है.