---विज्ञापन---
US-Iraq Conflict के बीच हो रही परेशानी पर खुलकर बोली Esha Gupta, कहा- ‘सभी की…’

Esha Gupta on Difficulties in US-Iraq conflict: इजराइल-अमेरिका-ईरान संघर्ष ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है. वहीं गल्फ के देशों में इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट के ज्यादातर देशों में हवाई सेवा पूरी तरह से बंद कर दी गई है. इसी बीच यूएई गई एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी आबू धाबी में फंस गई हैं, जिसके बारे में उन्होंने बीते दिन जानकारी दी थी. अब एक्ट्रेस वहां के हालात पर अपडेट देते हुए हो रही परेशानी के बारे में खुलकर बात की है.

ईशा गुप्ता ने बताया कि इजराइल-अमेरिका-ईरान के बीच अचानक से बढ़े संघर्ष की वजह से अबू धाबी में फंसे रहना बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि अब वह बस भारत वापस लौटना चाहती हैं.

ईशा गुप्ता ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अबू धाबी के हालात को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट में एक्ट्रेस ने बताया कि अबू धाबी में स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है, लेकिन यहां फंसे रहना बिल्कुल भी अच्छा एहसास नहीं है.

ईशा गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एयरपोर्ट पर फंसे हर व्यक्ति की देखभाल करने के मामले में यूएई सरकार का काम सराहनीय है. उन्हें खाना देने से लेकर एयरपोर्ट तक आने-जाने और होटल में ठहरने तक की व्यवस्था की जा रही है.'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'अबू धाबी में स्थिति को जिस कुशलता से संभाला जा रहा है, वह दिखाता है कि देश कितना शक्तिशाली है और कितनी शांति से वे सभी की रक्षा कर रहे हैं.'

ईशा ने आगे लिखा, 'मैं खास तौर पर यूएई की डिफेंस मिनिस्ट्री का जिक्र करना चाहूंगी. एक बार फिर, मुझे खेद है कि यह हालात बिल्कुल भी अच्छे नहीं है, मैं कॉल या मैसेज का जवाब नहीं दे पा रही हूं, बस जल्द से जल्द घर वापस आने की कामना कर रही हूं. राधे राधे...'

ईशा गुप्ता के अलावा, भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, तमिल सिनेमा के स्टार अजित कुमार और एक्ट्रेस सोनल चौहान भी UAE में फंसे हुए हैं. अजित कुमार, सोनल चौहान और पीवी सिंधु अभी दुबई में फंसे हुए हैं.