---विज्ञापन---
मेरा दूसरा रूप नहीं देखा… पति गोविंदा पर उठी उंगली तो फूटा सुनीता आहूजा का गुस्सा, ‘अंगूरी भाभी’ को सुनाई खरी-खरी
Sunita Ahuja On Shilpa Shinde: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भले ही 'लॉकअप 2' से बाहर आ चुकी हों, लेकिन शो के दौरान हुए विवाद अब भी चर्चा में हैं. खासकर टीवी की 'अंगूरी भाभी' शिल्पा शिंदे के साथ उनकी तीखी बहस सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. अब शो से बाहर आने के बाद सुनीता ने इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है और शिल्पा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
सुनीता का खुलासा
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने कहा कि शिल्पा शिंदे शो में जानबूझकर विवाद पैदा करने की कोशिश करती थीं. उनके मुताबिक, शो में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच अच्छा माहौल था. इसलिए टीआरपी बढ़ाने के लिए शिल्पा को लड़ाई कराने की जिम्मेदारी दी गई थी. सुनीता का कहना है कि शिल्पा ने उनके पति गोविंदा के कैरेक्टर और पुराने अफेयर्स का मुद्दा उठाकर उन्हें उकसाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसी समय करारा जवाब दे दिया.
क्यों सुनीता को आया गुस्सा?
सुनीता ने कहा, 'उसने मुझे उंगली करने की कोशिश की, लेकिन मैंने वहीं उसकी उंगली तोड़ दी. मैंने साफ कह दिया था कि मेरे साथ ये सब मत करना. जब तक मैं अच्छी हूं, अच्छी हूं, लेकिन अगर बुरी बन गई तो मेरा दूसरा रूप भी देखना पड़ेगा. अभी तो मेरा सिर्फ एक ही रूप देखा है.'
सुनीता का कौनसा फैसला गलत साबित हुआ?
सुनीता ने यह भी माना कि रियलिटी शो में जाने का फैसला उनके लिए सही साबित नहीं हुआ. उन्होंने बताया कि उन्होंने निर्माता एकता कपूर से किया वादा निभाने के लिए शो जॉइन किया था. उनका इरादा था कि जब तक सेहत साथ देगी, वह पूरी ईमानदारी से खेलेंगी. लेकिन लगातार बिगड़ती तबीयत की वजह से उन्हें बीच में ही शो छोड़ना पड़ा.
क्या है सुनीता के लिए ज्यादा जरूरी?
उन्होंने कहा कि उनके लिए स्वास्थ्य सबसे ज्यादा जरूरी है. जैसे ही उन्हें लगा कि शो उनकी सेहत पर असर डाल रहा है, उन्होंने बाहर आने का फैसला कर लिया. शो के बाकी कंटेस्टेंट्स पर बात करते हुए सुनीता ने शिल्पा शिंदे को सबसे ज्यादा विवादित खिलाड़ी बताया. वहीं, उन्होंने श्रेया के व्यवहार पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें वह थोड़ी बदतमीज लगीं. हालांकि, सुनीता का दावा है कि बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने उन्हें काफी प्यार और सम्मान दिया.
सुनीता किसको चाहती हैं बने 'लॉक अप 2' का विनर?
आखिर में उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि 'लॉकअप 2' की ट्रॉफी उसी कंटेस्टेंट को मिले, जो वास्तव में उसका हकदार हो. फिलहाल, शो से बाहर आने के बाद भी सुनीता और शिल्पा की यह जुबानी जंग मनोरंजन जगत से लेकर इंटरनेट तक छाया हुआ है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.