Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

7वीं में फेल, कभी वेटर तो, कभी बेची चूड़ियां, आज 2700 करोड़ का मालिक है ये सुपरस्टार

---विज्ञापन---

Bollywood Star: करियर के शुरुआती दिनों में इस एक्टर ने अलग-अलग तरह के संघर्ष झेले. जीवन में कई तरह के काम किए, लेकिन कभी हार नहीं मानी. यही कारण रहा कि आज पूरी इंडस्ट्री में इस सुपरस्टार सिक्का का चल रहा है. एक ऐसा बॉलीवुड स्टार जो हमेशा अपने काम के लिए डेडिकेटेड रहता है. सालभर में पांच-सात फिल्में करता है और हमेशा एक्टिव रहता है. चलिए इस सुपरस्टार से आपको मिलवाते हैं.

कौन हैं ये सुपरस्टार

आज इस सुपरस्टार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कहा जाता है. अब तो आप पहचान ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं. लाखों दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार की कहानी कुछ ऐसी ही है. बचपन के दिनों से गहरे संघर्ष से कठिन मेहनत से गुजरे अक्षय कुमार ने शुरुआती दिनों में ऐसे-ऐसे काम किए जिनके बारे में जानकर भी आपको हैरानी होगी.

---Advertisement---

कभी जेब ने 200 रुपये भी नहीं थे

अपने सफर के बारे में अक्षय कुमार कई बार इंटरव्यू में बता चुके हैं. अक्षय कुमार ने बताया था कि जब उन्होंने अपना सफर शुरू किया था, तो उनकी जेब में 200 रुपये भी नहीं थे. लेकिन आज वो करोड़ों के मालिक हैं.

संघर्ष से भरा रहा जीवन

अक्षय का सफर काफी संघर्ष भरा रहा. वो सातवीं क्लास में फेल हो गए थे, उनके पिता को कैंसर हो गया था, उन्होंने बैंकॉक में वेटर का काम किया, पासपोर्ट ऑफिस में काम किया, चूड़ियां बेचीं, एक फैशन फोटोग्राफर की मदद की और स्टार बनने के बाद भी लगातार 14 फिल्में फ्लॉप दीं. लेकिन तमाम कठिनाइयों को पार करते अक्षय ने कभी हार नहीं मानी और आज वो इंडस्ट्री के सबसे मेहनती सुपरस्टार के रूप में देखें जाते हैं.

---Advertisement---

मुंबई में उठानी पड़ी कई मुश्किलें

अक्षय कुमार का परिवार दिल्ली के चांदनी चौक से मुंबई आया था. यहां गुजारा करने के लिए परिवार को मेहनत करनी पड़ती थी. वो 100 रुपये किराए वाले एक छोटे से कमरे में रहते थे. उसी छोटे से कमरे में 24 लोग साथ में रहते थे. ANI को अपने दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने संघर्ष के दिनों में काफी कुछ बताया.

आज 2700 करोड़ का मालिक

आज ‘बॉलीवुड के खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार की नेटवर्थ 2,700 करोड़ रुपये से अधिक है. हर साल उनकी दो-तीन फिल्में आती हैं, जो दर्शकों का दिल जीत लेती हैं. 90 के दशक से अक्षय अपनी फिल्मों से सबका मनोरंजन कर रहे हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 15, 2026 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola