---विज्ञापन---
OTT पर जमकर तांडव कर रही 2 घंटे 32 मिनट की ये तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, कहानी का क्लाइमेक्स है काफी शानदार
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री के शौकीन दर्शकों के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बेहद शानदार और दिमाग घुमा देने वाली फिल्म गदर मचा रही है. 2 घंटे 32 मिनट की यह फिल्म डार्क कॉमेडी और थ्रिलर का एक ऐसा अनोखा कॉकटेल है, जो दर्शकों को अंत तक सोचने पर मजबूर कर देता है. एक बेहद सफल नेशनल अवार्ड विनर फिल्म की कहानी पर आधारित इस साउथ रीमेक में एक ऐसे शख्स की कहानी दिखाई गई है, जो सब कुछ देखते हुए भी दुनिया के सामने नेत्रहीन होने का नाटक करता है.
अंधाधुन का बेहतरीन साउथ रीमेक
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की कल्ट थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' (Andhadhun) ने सस्पेंस के मामले में जो बड़ा बेंचमार्क सेट किया था, साउथ की फिल्म 'भ्रमम' (Bhramam) उस पर पूरी तरह से खरी उतरती है. फिल्म के मेकर्स ने इसकी मूल आत्मा और रोमांच को पूरी तरह बरकरार रखा है. इसके साथ ही इसमें साउथ सिनेमा का एक खास टच भी जोड़ा गया है, जो इस सस्पेंस स्टोरी को और भी ज्यादा कड़क और मनोरंजक बना देता है.
पृथ्वीराज सुकुमारन की दमदार एक्टिंग
साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है. उन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से इस पेचीदा किरदार को एक नई ऊंचाई दी है. एक ऐसे इंसान का रोल प्ले करना जो असल में सब कुछ देख सकता है लेकिन अपनी मजबूरी के कारण अंधे होने का नाटक करता है, पृथ्वीराज ने इस जटिल रोल को पर्दे पर बहुत खूबसूरती से जिया है.
ग्रे शेड किरदारों की जुगलबंदी
फिल्म में केवल लीड रोल ही नहीं, बल्कि बाकी के किरदार भी काफी दमदार और रहस्यमयी हैं. एक्ट्रेस ममता मोहनदास (Mamta Mohandas) ने फिल्म में वही ग्रे शेड किरदार निभाया है, जिसे हिंदी फिल्म में तब्बू (Tabu) ने निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं. ममता का मिस्टीरियस अंदाज कहानी के सस्पेंस को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है. इसके अलावा फिल्म में राशि खन्ना (Raashii Khanna) और उन्नी मुकुंदन (Unni Mukundan) भी अहम रोल में हैं.
डार्क कॉमेडी का शानदार तड़का
इस मर्डर मिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह गंभीर अपराध और सस्पेंस दिखाने के साथ-साथ दर्शकों को व्यंग्यात्मक हंसी यानी डार्क कॉमेडी (Dark Comedy) का भी डोज देती है. मशहूर डायरेक्टर रवि के चंद्रन (Ravi K Chandran) ने फिल्म का स्क्रीनप्ले और रफ्तार इतनी तेज रखी है कि 2 घंटे 32 मिनट की इस फिल्म में दर्शकों को एक सेकंड के लिए भी बोर होने का मौका नहीं मिलता है.
जियो हॉटस्टार पर हुई उपलब्ध
साल 2021 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद से ही इस फिल्म की काफी चर्चा रही है. पहले यह थ्रिलर फिल्म केवल अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने के लिए उपलब्ध थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर भी स्ट्रीम कर दिया है. जो लोग दिमाग चकरा देने वाले शानदार क्लाइमेक्स और बेहतरीन ट्विस्ट वाली कहानियां देखना पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म एक परफेक्ट चॉइस है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.