---विज्ञापन---
फिल्मों में बोल्ड सीन्स देकर रातोंरात स्टार बनीं ये 5 एक्ट्रेसेस, लेकिन अब इंडस्ट्री से गायब
Bold Actresses: फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी हसीनाएं रही हैं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर अपनी बोल्डनेस से तहलका मचा दिया. अपनी हसीन अदाओं को लेकर इन एक्ट्रेसेस ने खूब सुर्खियां बटोरीं. लेकिन कुछ समय बाद ये अदाकाराएं इंडस्ट्री से ओझल हो गईं. आज हम आपको 5 ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में बता में बता रहे हैं, जो फिल्मों में बोल्ड और इंटीमेट सीन्स देकर रातोंरात स्टार बन गईं. लेकिन अब इंडस्ट्री से दूर हैं.
नेहा धूपिया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया का है. नेहा बॉलीवुड की कई फिल्मों में इंटीमेट सीन दे चुकी हैं. साल 2004 में आई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'जूली' में नेहा धूपिया ने सारी हदें पार कर दी थीं. इस फिल्म में उन्होंने बोल्ड सीन्स दिए थे. फिलहाल इन दिनों नेहा ने फिल्मों से दूरी बनाई हुई है.
मल्लिका शेरावत
मशहूर अदाकारा मल्लिका शेरावत की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. अपनी शुरुआती फिल्मों में एक्ट्रेस ने जमकर बोल्ड सीन्स दिए. फिल्म 'मर्डर' में एक्ट्रेस ने काफी इंटीमेट सीन्स दिए थे, जिसके बाद मल्लिका रातोंरात बॉलीवुड की नई सनसनी बन गई थीं. लेकिन अब वो फिल्मों से दूर हैं.
सनी लियोन
एक्ट्रेस सनी लियोन अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए इंडियन सिनेमा और सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहती हैं. सनी ने साल 2012 में पूजा भट्ट की थ्रिलर फिल्म 'जिस्म 2' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड किरदार निभाया. इसके बाद 'रागिनी एमएमएस 2', 'एक पहेली लीला' और 'वन नाइट स्टैंड' जैसी फिल्मों में सनी ने अपने बोल्ड किरदारों से हर किसी को घायल कर दिया था.
बिपाशा बसु
'अलोन' और 'जिस्म' जैसी फिल्मों में अपनी अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस बिपाशा बसु के फैंस आज भी उन्होंने बड़े पर्दे पर मिस कर रहे हैं. शादी के बाद एक्ट्रेस बिल्कुल नजर नहीं आ रही हैं.
जरीन खान
जरीन खान (Zareen Khan) का बोल्ड लुक और उनके इंटीमेट सीन्स की चर्चा मुख्य रूप से फिल्म 'हेट स्टोरी 3' (Hate Story 3) के बाद शुरू हुई थी. सलमान खान की फिल्म 'वीर' (2010) से डेब्यू करने वाली जरीन ने आगे चलकर कई थ्रिलर फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाए. साल 2015 में आई फिल्म 'हेट स्टोरी 3' में जरीन खान ने जमकर इंटीमेट और बोल्ड सीन्स दिए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी सुर्खियां बटोरीं. फिलहाल जरीन इन दिनों किसी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.