---विज्ञापन---

धनुष को अपना भाई बता बैठीं मृणाल ठाकुर? शादी की खबरों के बीच वायरल हुआ ये पूरा स्टेटमेंट

सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर सेलेब्रिटीज की तस्वीरों के आधार पर उनके रिश्तों के कयास लगाए जाते हैं. हाल ही में मृणाल ठाकुर और धनुष को लेकर काफी चर्चाएं सामने आई हैं देखकर फैंस उत्साहित हो गए. फैंस दोनों को लेकर रिलेशनशिप और शादी की बातें कर रहे हैं. वहीं अब इसको लेकर मृणाल ठाकुर नाम के अकाउंट ने दावा किया है कि मृणाल ठाकुर, धनुष को अपना 'भाई' मानती हैं और उनके बीच का रिश्ता बहुत ही पवित्र और सम्मानजनक है. इसके बाद यह खबर तेजी से वायरल हो रही है.

शादी को लेकर अफवाह- इंटरनेट पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. जहां बीते काफी समय से दोनों की रिलेशनशिप की खबरें फैल रही हैं. वहीं यह भी दावा किया जा रहा था कि दोनों शादी करने वाले हैं. हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई.

भाई-बहन का दावा- वहीं अब सोशल मीडिया पर जो चर्चाएं हो रही हैं, उनमें बताया जा रहा है कि मृणाल ठाकुर नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से यह दावा किया गया है कि वह धनुष को एक बड़े भाई की तरह देखती हैं. जहां अब चर्चाओं का बाजार काफी तेजी से गर्माता जा रहा है.

फैन पेज ने किया दावा- सोशल मीडिया पर जिस अकाउंट से जो दावा किया गया है, वो मृणाल ठाकुर का असली पेज नहीं है. बता दें कि भले ही उस अकाउंट पर ब्लू टिक है, लेकिन वो एक फैन पेज अकाउंट है. इसलिए इस तरह की खबरों को आधिकारिक न मानें.

सोशल मीडिया पर रिएक्शन- इस दावे के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है. कुछ फैंस इस 'भाई-बहन' वाले बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं और इसे बेहद 'प्योर' बता रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि स्टार्स को खुद आकर स्थिति साफ करनी चाहिए.

प्राइवेसी और सेलेब्स- मृणाल ठाकुर हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव रही हैं. चाहे उनकी शादी की अफवाहें हों या किसी के साथ लिंक-अप, वह अक्सर ऐसे मामलों पर चुप्पी साधे रहती हैं या मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं.

First published on: Feb 04, 2026 01:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.