---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: यलीना की असली कहानी आई सामने, दुश्मन देश के जासूस से शादी… अब कहां हैं वो?

Dhurandhar 2: बॉलीवुड की फिल्म 'धुरंधर 2'ने इन दिनों गदर काट रखी है, देश की नहीं दुनिया के हर कोने से फिल्म की तारीफों के पुल बंध रहे हैं. रणवीर सिंह समेत फिल्म के हर छोटे-बड़े किरदार की खूब तारीफें हो रहीं हैं, कई किरदार तो दर्शकों को इतने असली लगे कि लोग उनकी रियल लाइफ कहानी जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं.

इन्हीं में से एक नाम है, यलीना जमाली... जिसका किरदार एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने निभाया है. महज 20 साल की सारा ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. फिल्म में यलीना की कहानी, खासतौर पर एक भारतीय जासूस से उसकी शादी ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

दरअसल, फिल्म की कहानी को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है. इसमें पाकिस्तान के ल्यारी इलाके और भारत पर हुए आतंकी हमलों जैसे कई पहलुओं को शामिल किया गया है. यही वजह है, कि दर्शक फिल्म के किरदारों को असल जिंदगी से जोड़कर देखने लगे हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा है, कि यलीना का किरदार पाकिस्तानी नेता नबील गबोल के परिवार से इंस्पायर्ड हो सकती है. खासतौर पर उनकी बेटी को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आ रही हैं. हालांकि, इंटरनेट पर उनकी फैमिली को लेकर कोई ठोस जानकारी मौजूद नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नबील गबोल के दो बेटे हैं, लेकिन बेटी होने की पुष्टि नहीं होती. वहीं, नादिया गबोल नाम की महिला को उनकी भतीजी बताया जाता है, जो एक सोशल वर्कर हैं. दूसरी ओर, महीन गबोल नाम को लेकर भी कई दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से किसी की ऑफीशियली पुष्टी नहीं हुई है.

फिल्म में दिखाए गए, इस एंगल को लेकर खुद नबील गबोल ने भी रिएक्शन दिया था. उन्होंने साफ कहा था, कि उनकी बेटी की शादी किसी इंडियान एजेंट से होने की बात पूरी तरह झूठी है, और इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है. उनके मुताबिक, फिल्म में ये सब दर्शकों को अट्रैक्ट करने के लिए जोड़ा गया है.

बहरहाल, यलीना जमाली की कहानी इस फिल्म से जुड़ी है, या नहीं ये तो बेहतर तरीके से नबील गबोल ही जानते होंगे, लेकिन फिल्म में याीना का किरदार हर किसी के दिल को छू गया है. जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है.

First published on: Mar 22, 2026 05:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.