Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

पाकिस्तान छोड़ो इन 5 देशों में भी Netflix पर नंबर 1 बनी ‘Dhurandhar’, दूसरे पार्ट से पहले बनाया माहौल

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' रुकने का नाम नहीं ले रही है. बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी नए रिकॉर्ड बना रही है. नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के चंद दिनों के भीतर ही 'धुरंधर' भारत सहित दुनिया के 5 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म पाकिस्तान में भी नेटफिलिक्स पर नंबर 1 बनी. फिल्म के खतरनाक स्टंट्स, रणवीर सिंह की पावरफुल परफॉर्मेंस और देशप्रेम की कहानी ने ग्लोबल ऑडियंस का दिल जीत लिया है.

5 देशों में टॉप पर ट्रेंडिंग- 'धुरंधर' ने केवल भारत ही नहीं, बल्कि यूएई, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन जैसे देशों में 'मोस्ट वॉच्ड मूवी' का खिताब अपने नाम किया है. यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि वह रिलीज के इतने हफ्तों बाद भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप पर बनी हुई है. इन देशों में नेटफिलिक्स पर नंबर 1 बनकर इस फिल्म ने तहलका मचा दिया है.

24 घंटों में बदला खेल- ओटीटी पर रिलीज होने के शुरुआती 24 घंटों के भीतर ही फिल्म को लाखों व्यूज मिले. नेटफ्लिक्स इंडिया के चार्ट पर इसने हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. फैंस फिल्म के उन अनसीन सीन्स (हटाए गए दृश्यों) की भी चर्चा कर रहे हैं जो अब ओटीटी वर्जन में देखने को मिल रहे हैं.

रणवीर सिंह का 'हमजा' वाला जादू- फिल्म की अपार सफलता का श्रेय रणवीर सिंह के किरदार 'हमजा' को दिया जा रहा है. उनके अभिनय की तुलना अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक्शन स्टार्स से की जा रही है. फैंस का कहना है कि रणवीर ने इस फिल्म के जरिए खुद को ग्लोबल आइकॉन के रूप में स्थापित कर लिया है.

सीक्वल 'धुरंधर 2' का बढ़ा क्रेज- ओटीटी पर मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इसके अगले पार्ट यानी 'धुरंधर 2' के लिए माहौल तैयार कर दिया है. जैसा कि पहले भी चर्चा रही है, फिल्म की शूटिंग जोरों पर है और 'बड़े साहब' की पहचान को लेकर सस्पेंस ने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

विवादों के बावजूद सफलता- हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में फिल्म के ओटीटी वर्जन से कुछ सीन्स काटे जाने की बात कही गई थी, लेकिन दर्शकों के उत्साह पर इसका कोई असर नहीं पड़ा. लोग इस फिल्म को बार-बार देख रहे हैं, जिसके कारण इसकी वॉच-टाइम (Watch-time) काफी तेजी से बढ़ रही है.

साल की सबसे बड़ी ओटीटी रिलीज- क्रिटिक्स का मानना है कि 'धुरंधर' नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी और मुनाफे वाली फिल्म साबित होने वाली है. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी छोटे पर्दे पर भी बड़े पर्दे जैसा रोमांच दे रही है.

First published on: Feb 04, 2026 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.