---विज्ञापन---
Sara Arjun Next Movie: ‘धुरंधर 2’ के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी सारा अर्जुन, निभाएंगी ये हसीं किरदार

Sara Arjun Next Movie: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' और धुरंधर 2 में शामिल हर एक किरदार की खूब सराहना हो रही है. इसमें शामिल स्टार्स की रातोंरात किस्मत बदल गई है. फिल्म की लीड हीरोइन सारा अर्जुन भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' के सारा एक बहुत बड़ी शानदार फिल्म में नजर आने वाली हैं.

धुरंधर 2 की जबरदस्त सक्सेज के बाद सारा अर्जुन को कई सारे प्रोजेक्ट्स ऑफर हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा जल्द ही मधुबाला के रोल में नजर आ सकती हैं. ये सारा के लिए बड़ी और अहम फिल्म हो सकती है.

इस फिल्म में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मधुबाला की जिंदगी और करियर को बड़े पर्दे पर उकेरा जाएगा. हिंदी सिनेमा के लिए ये के बहुत बड़ी और शानदार फिल्म होने जा रही है. इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू होने है. फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है.

रिपोर्ट्स की मानें तो 'मधुबाला' की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म को संजय लीला भंसाली खुद प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि इसका डायरेक्शन जसमीत के. रीन करेंगी. हालांकि अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

पिंकविला की रिपोर्ट में सामने आया है कि, “सारा अर्जुन इस किरदार के लिए बड़ा फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन करेंगी, ताकि मधुबाला की ग्रेस और चार्म को असली तरीके से दिखाया जा सके. कॉस्ट्यूम, डायलॉग ट्रेनिंग और लुक टेस्ट पर खास ध्यान दिया जा रहा है.” हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

बात करें मधुबाला की तो वो 1950 के दशक की सबसे बड़ी स्टार्स में से एक थीं. अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती पूरे विश्व में नाम कमाने वाली मधुबाला ने हिंदी फिल्मों में गहरी छाप छोड़ी है. दर्शक आज भी उनकी मुस्कान और अदाओं के दीवाने हैं. ऐसे में बड़े पर्दे पर उनका किरदार दिखना काफी खास होने वाला है.1969 में महज 36 साल की उम्र में मधुबाला उनका निधन हो गया था.