---विज्ञापन---
Dhurandhar Shooting Secrets: अक्षय खन्ना बने मास्टरमाइंड, रणवीर सिंह की चाल ने ‘पाकिस्तान’ की उड़ा दी नींद

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. ओटीटी पर आने के बाद भी दर्शक इस फिल्म को सिनेमाफघरों में पसंद कर रहे हैं. रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टार्स के सजी इस फिल्म में कई खतरनाक सीन्स शामिल हैं. लेकिन क्या अपने कभी सोचा है कि इतने खतरनाक सीन्स शूट कैसे किए गए होंगे.

फिल्म धुरंधर से सबसे ज्यादा सुर्खियां फिल्म के लीड स्टार अक्षय खन्ना रहें, जिन्होंने फिल्म में रहमान डकैत का किरदार निभाया है. Fa9la गाने पर उनके आइकॉनिक एंट्री सीन ने तहलका मचा दिया था. असल में वो आइकॉनिक सीन फिल्म में होता है ही नहीं. क्योंकि स्क्रिप्ट में ऐसा कुछ था ही नहीं, इस सीन को खुद अक्षय खन्ना ने ऐड किया था.

फिल्म में सबसे ज्यादा मेहनत इसके खतरनाक सीन्स में लगे. ये कुछ ऐसे सीन्स थे, जिन्हें फिल्माते समय किसी की जान भी जा सकती थी. लेकिन फिल्म में बहुत ही बारीकी और शानदार तरीके से इन सीन्स को फिल्माया गया. खास बात ये है कि फिल्म के ज्यादातर सीन्स रियल थे, न की इन्हें VFX से बनाया गया था.

फिल्म की अधिकतर शूटिंग Bangkok शहर में बनाए गए सेट में हुई है. वहीं पर कराची के शहर ल्यारी को तैयार किया गया और शूटिंग हुई, जिसमें पूरी कास्ट और क्रू ने अपना 100% दिया और फिल्म को इस लेवल तक बनाया गया.

इसके अलावा फिल्म के कई सीन्स मुंबई, अमृतसर और और लदाख में भी फिल्माए गए. रणवीर सिंह की एंट्री का सीन लदाख में ही फिल्माया गया. वहीं फिल्म में शामिल सारा अर्जुन और रणवीर सिंह का रोमांटिक सीन भी लदाख की वादियों में फिल्माया गया है.

कुल मिलाकर फिल्म को पूरी तरह तैयार करने में हर एक स्टार और क्रू मेंबर को भरपूर मेहनत करनी पड़ी थी. फिल्म के गाने, स्टारकास्ट, कॉसट्यूम, हर एक चीज पर बहुत ही बारीकी से काम किया गया. हाल ही में धुरंधर पार्ट 2 का टीजर रिलीज हुआ, जिसके बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज और भी बढ़ गया है. ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी.