---विज्ञापन---

Dhurandhar 2: कौन है आतिफ अहमद? ‘धुरंधर’ से रातों-रात स्टार बना 51 साल का ये एक्टर

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर : द रिवेंज' रिलीज होते ही चर्चा में छा गई है, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां फिल्म के एक खास किरदार ने बटोरी हैं. आतिफ अहमद... ये रोल निभाया है, दमदार एक्टर सलीम सिद्दीकी ने, जो रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं. फिल्म देखने वाले दर्शकों का कहना है, कि आतिफ अहमद का किरदार असल जिंदगी के गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद से काफी मिलता जुलता है.यही वजह है, कि ये किरदार फिल्म की रिलीज के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है.

51 साल के सलीम सिद्दीकी लंबे समय से थिएटर और फिल्मों में एक्टिव हैं, लेकिन उन्हें असली पहचान अब जाकर मिली है. इससे पहले वह '12वीं फेल' और 'डिस्पैच' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 'स्पेशल OPS', 'बॉम्बे मेरी जान', 'मिर्जापुर' और 'स्कैम 2003' जैसी चर्चित वेब सीरीज में भी काम किया है.

हालांकि, 'धुरंधर 2' में उनका निभाया गया आतिफ अहमद का किरदार उनके करियर का सबसे मजबूत और यादगार रोल माना जा रहा है.

फिल्म में आतिफ अहमद को एक बेहद ताकतवर और चालाक नेता के रूप में दिखाया गया है, जिसका कनेक्शन अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क तक फैला हुआ है. कहानी में दिखाया गया है, कि कैसे वa ड्रग्स और हथियारों की तस्करी का बड़ा सिंडिकेट चलाता है, और राजनीति को भी प्रभावित करता है.

फिल्म का प्लॉट अपराध और राजनीति के खतरनाक गठजोड़ को सामने लाता है, जिसमें आतिफ अहमद एक ऐसा किरदार है, जो पर्दे के पीछे रहकर पूरे सिस्टम को कंट्रोल करता है.

फिल्म में दिखाया गया, एक बड़ा सीन साल 2023 की उस सनसनीखेज घटना से इंस्पायर्ड है, जब अतीक अहमद और उनके भाई की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था, और अब उसी से मिलती जुलती कहानी को फिल्म में दिखाया गया है.

आतिफ अहमद सिर्फ एक विलेन नहीं, बल्कि फिल्म की पूरी कहानी का अहम हिस्सा है. सलीम सिद्दीकी ने इस रोल में इतनी जान डाल दी है, कि दर्शक उन्हें अतीक अहमद की कार्बन कॉपी तक कह रहे हैं. बहरहाल, 'धुरंधर 2' में आतिफ अहमद का किरदार फिल्म की जान बन चुका है, और सलीम सिद्दीकी इस समय हर तरफ छाए हुए हैं.

First published on: Mar 20, 2026 12:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.