---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 Ending Explained: आखिरी सीन ने उड़ा दिए होश, हमजा का सच क्या है? पार्ट 3 की कहानी हुई सेट!

Dhurandhar 2 के रिलीज होते ही फैंस के बीच इसका क्लाइमैक्स सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने आखिर तक सस्पेंस बनाए रखा, और कई ऐसे ट्विस्ट दिए, जिसने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया, कि क्या इसका पार्ट 3 भी आएगा?

फिल्म में रणवीर सिंह हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के रोल में नजर आते हैं. कहानी के क्लाइमैक्स में हमजा पाकिस्तान के मुरिदके पहुंचता है, जहां उसकी भिड़ंत मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल से होती है.

बलोच फाइटर्स की मदद से वो आतंकी कैंप को तबाह कर देता है, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी सेना उसे पकड़ लेती है, और टॉर्चर करती है. यहीं खुलासा होता है, कि हमजा असल में एक भारतीय एजेंट है.

कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है, जब अजय सान्याल यानी आर. माधवन एक पाकिस्तानी अधिकारी को ब्लैकमेल कर हमजा की रिहाई करवा देते हैं, लेकिन असली सरप्राइज तब मिलता है, जब जमील जमाली यानी राकेश बेदी, जो सालों से पाकिस्तान में एक बड़े नेता के तौर पर रह रहा था, खुद भारतीय एजेंट निकलता है. वही हमजा की भारत वापसी में मदद करता है.

फिल्म का अंत भावनात्मक मोड़ पर आता है, जब हमजा भारत लौटकर अपने गांव पहुंचता है, और सालों बाद अपने परिवार को देखता है. हालांकि, ये सीन ओपन एंडेड रखा गया है. आखिरी फ्रेम में रणवीर सिंह का कैमरे की ओर देखना दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देता है, कि क्या वो सामान्य जिंदगी चुनेगा या फिर जासूसी की दुनिया में लौटेगा.

फिल्म में दो पोस्ट क्रेडिट सीन भी हैं. पहले सीन में जसकीरत की कड़ी ट्रेनिंग दिखाई गई है, जिसमें वो एक परफेक्ट स्पाई बनने की तैयारी करता है. वहीं दूसरे सीन में पाकिस्तानी जनरल शाहनवाज यानी राजेन्द्रनाथ ज़ुत्शी गुस्से में नजर आता है.

बहरहाल, इन दोनों सीन्स को लेकर काफी चर्चा रही, लेकिन इनमें से कहीं भी 'धुरंधर 3' से सीधा कनेक्ट होता नहीं नजर आता है. बावजूद इसके, फिल्म का ओपन एंडिंग फैंस को आगे की कहानी के लिए एक्साइटेड जरूर कर देता है.