---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 Paid Preview: रिलीज से पहले इन लोगों को दिखाई जाएंगी फिल्म, शुरू हो गई एडवांस बुकिंग

Dhurandhar 2 Paid Preview: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 7 मार्च, यानी आज, सुबह 11:01 बजे रिलीज हुआ. फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार और मजेदार है, जिसे देखने के बाद फिल्म की रिलीज का इंतजार कर पाना बहुत ही मुश्किल हो गया है. लेकिन मेकर्स कुछ लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म कर देंगे.

खबरों के अनुसार, फिल्म के मेकर्स 'धुरंधर: द रिवेंज' को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले पूरे भारत में स्पेशल पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग रखेंगे. इस बात का ऐलान खुद मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही किया है.

जहां फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, वहीं, इसकी रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को इसका पूरे भारत में स्पेशल पेड प्रीव्यू रखा जाएगा. उम्मीद की जा रही है कि ये पेड प्रीव्यू मीडिया हाउसेस के लोगों के लिए रखा गया है.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म मेकर्स मूवी का ये स्पेशल पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग शो 18 मार्च को शाम 5 बजे से शुरू होने की उम्मीद है. ये प्रीव्यू हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में होगी.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही मूवी के पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म के ट्रेलर के आखिर में मेकर्स ने इसकी आधिकारिक घोषणा की.

इस एक्शन-स्पाय थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए, जिनमें भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म और उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड भारतीय फिल्म बनना शामिल है.