---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले Aditya Dhar पर आई मुसीबत, BMC ने किया प्रोडक्शन हाउस को ब्लैकलिस्ट

आदित्य धर अपनी 5 दिसंबर को रिलीज फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है. जिसके बाद मेकर्स इस मूवी के दूसरे पार्ट की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि फिल्म रिलीज से पहले ही मुश्किलों में घिर गई है. दरअसल, मुंबई की नगर निगम ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस B62 स्टूडियो को सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन करने के कारण ब्लैकलिस्ट कर दिया है.

दरअसल, बृहन्मुबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बी26 स्टूडियो को मुंबई में शूटिंग करने से रोकने के लिए परमिशन मांगी है. मुंबई नगर निगम ने ऐसी परमिशन के लिए इसलिए अप्लाई किया है, क्योंकि मुंबई के ए वार्ड में हाल ही में शूटिंग के दौरान पुलिस और सिविक गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के बाद किया है.

सिविक ऑफिसर ने इस मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि सिर्फ आदित्य धर का स्टूडियो बी26 ही नहीं बल्कि अन्य दो एप्लेकेंट को भी ब्लैकलिस्ट करने के प्रपोजल को डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर ने ब्लैकलिस्ट करने की मंजूरी मांगी. उन ब्लैकलिस्ट किए गए एप्लिकेंट के नाम कोमल पोखरियाल और नासिर खान है. अगर इसके लिए उन्हें मंजूरी मिल जाती है तो तीनों ही महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज एंड कल्चरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड पोर्टल के जरिए फिल्मिंग परमिशन के लिए अप्लाई नहीं कर पाएंगे.

तीनों को सिर्फ ब्लैकलिस्ट करने के लिए ही ऑफर नहीं दिया है. बल्कि सिविक बॉडी ने उनपर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का भी प्रस्ताव रखा है. जिसमें कहा गया है कि एक बिल्डिंग में शूटिंग के दौरान दो जनरेटर बिना परमिशन के चलाए गए थे. इसके अलावा ताजा कार्रवाई के मुताबिक 1 फरवरी को हुई एक पिछली घटना के बाद की है. जब फिल्म की शूटिंग के वक्त कथित तौर पर अनऑथेराइज्ड ड्रोन का इस्तेमाल करने को लेकर FIR दर्ज की गई थी. इसके अलावा लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल पर भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

इस पूरे मामले में एक सीनियर ऑफिसर ने बताया कि 14 फरवरी को उन्हें शिकायतें मिली, जिसमें शूटिंग के वक्त जलती हुई मशालों का इस्तेमाल करने का आरोप था. अधिकारी ने ये भी कहा कि, 15 मिनट के बाद फिर से शिकायत मिली, जिसके बाद मुंबई पुलिस ऑफिसर वहां मौके पर पहुंचे और शूटिंग के दौरान जलाई गई पांच मशालों को पुलिस ने जब्त किया.

लगातार मिल रही शिकायतों और सेफ्टी का ध्यान रखने के कारण आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस बी26 स्टूडियोज को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की गई है.

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन स्टारर धुरंधर द रिवेंज इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं, फिल्म का पहला पार्ट सक्सेफुल रहा है और इस मूवी ने 1300 करोड़ का कलेक्शन किया है