---विज्ञापन---
क्या रणवीर-दीपिका के बीच सब ठीक नहीं? Dhurandhar 2 की सक्सेस पर आखिर अब तक क्यों चुप हैं एक्टर की पत्नी!

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म जबरदस्त सक्सेसफुल रही और अब 19 मार्च 2026 को इसका सीक्वल पार्ट धुरंधर द रिवेंज भी रिलीज हो गया है. फिल्म का दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में धमाल मचा रहा है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी लोग भर-भर कर वीडियोज बना रहे हैं और जमकर फिल्म की तारीफें कर रहे हैं.

धुरंधर 2 का हर किरदार हर एंगल सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. फिल्म की जबरदस्त सफलता और शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की चारों ओर चर्चा हो रही है. लेकिन अभी तक धुरंधर की सक्सेस पर रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण का कोई रिएक्शन नहीं आया है.

दरअसल, रणवीर सिंह की पत्नी और स्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अभी तक धुरंधर की सक्सेस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. साथ ही न उन्होंने इंस्टाग्राम पर कोई स्टोरी पोस्ट की और न ही धुरंधर को लेकर अपनी कोई खुशी जाहिर की है. धुरंधर और रणवीर सिंह की जिस तरह से चारों ओर तारीफें हो रही हैं और रणवीर के पास तमाम एक्टर्स कॉल करके बधाई दे रहे हैं. लेकिन दीपिका ने फिल्म की सक्सेस पर अभी तक चुप्पी साधी हुई है.

जिसपर लोग सवाल उठा रहे हैं कि दीपिका अभी तक चुप क्यों हैं. यहां तक कि लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं कि वह किस तरह की पत्नी है, जिन्होंने अभी तक रणवीर की धुरंधर की सक्सेस पर कुछ भी रिएक्ट नहीं किया है. कुछ लोगों का ये भी कहना है कि क्या दोनों के बीच सब ठीक है. हालांकि कोई नहीं जानता कि आखिर क्यों दीपिका ने अभी तक धुरंधर की सक्सेस पर रिएक्ट क्यों नहीं किया है.

बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी साल 2018 में इटली के लेक कोमो में हुई थी. दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रास लीला राम लीला के सेट हुई थी. कपल की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है और इन दिनों दीपिका अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं. दीपिका जल्द ही एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी.

धुरंधर 2 को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3 दिनों में दुनिया भर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102 करोड़ की कमाई की थी और पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ कमाए थे. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.