---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 की लगी लॉटरी! फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमा डाले इतने करोड़

आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज, जो कि 2025 की मूवी धुरंधर का सीक्वल है. वह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कि बेहद धमाकेदार है और इसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया है. इसके बाद अब इस मूवी की रिलीज का इंतजार हो रहा है. वहीं, ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है और इसमें फिल्म ने पहले ही अच्छा कलेक्शन कर लिया है.

दरअसल, धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग अलग अलग टिकटिंग प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है. वहीं, बुकमाय शो पर ही फिल्म ने सिर्फ 24 घंटों के अंदर 87.81 हजार टिकट बेच दिए है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने यह भी बताया कि बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने पेड प्रीमियर के लिए प्रति घंटे 75 हजार टिकट बेचे. हालांकि यह बहुत ज्यादा बिक्री नहीं हैं, लेकिन फिर भी ठीक-ठाक है और इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग खुलते ही रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में महज दो घंटे में 4 करोड़ रुपये के टिकट बेक दिए. इसमें अकेले PVR, Inox और Cinepolis से 25 लाख रुपये की कमाई हुई, जहां 35,000 टिकट बिके. इसके अलावा सुपर ब्लॉकबस्टर प्लस नाम ले एर नई प्रीमियम कैटेगरी भी शुरू हुई है, जिसके तहत दिल्ली एनसीआर के मल्टीप्लेक्स में प्रीव्यू शो के टिकट 2500 रुपये तक में बिके हैं.

वहीं, प्रेड प्रीमियर के लिए धुरंधर 2 ने अभी तक 8.06 करोड़ की कमाई कर ली है. जिसमें से 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई अकेले हिंदी वर्जन में हुई है. तेलुगु वर्जन में 5 लाख से ज्यादा की कमाई की. वहीं तमिल में 4 लाख, मलयालम में 27 हजार और कन्नड़ में 28 हजार कमाए हैं. वहीं, ये आंकड़े फिल्म रिलीज के दौरान बढ़ने की उम्मीद है.

बता दें कि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई फिल्म धुरंधर ने ओपनिंग डे पर 28 करोड़ का कलेक्शन किया था और अपने पहले हफ्ते में मूवी ने 103 करोड़ की कमाई की थी. इस फिल्म ने भारत में 838.5 करोड़ की कमाई की थी और दुनिया भर में इसने 1303.35 करोड़ का कलेक्शन किया.

इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए है और उन्होंने हमजा का किरदार. फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. वहीं, दूसरे पार्ट में अक्षय खन्ना के अलावा बाकी सभी एक्टर्स दिखाई देंगे.