---विज्ञापन---
अपनी Dua को कुछ इस अंदाज में पाल रही हैं Deepika Padukone, खोला अपना मम्मी वाला पिटारा

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं. उन्होंने साल 2024 की सितंबर महीने में एक बेटी को जन्म दिया और उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ रखा. इसके बाद उन्होंने 2025 में बेटी दुआ की पहली झलक दिखाई थी, जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. वहीं, हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी को लेकर एक खुलासा किया है. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

दरअसल, हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में अपने बैग में मौजूद सबसे अजीब चीज के बारे में बात की है. उन्होंने एक मां के रूप में अपने जीवन की एक प्यारी सी झलक शेयर की है. हार्पर बाजार इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने बैग से थेपले का टुकड़ा निकाला और बताया कि 'यह थेपले का एक छोटा सा टुकड़ा था उनकी बेटी दुआ खा रही थी और जो गलती से उनके बैग में चला गया था.'

इस बीच उन्होंने दुआ के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी बात की. उन्होंने ये भी बताया कि बेटा दुआ के चलते उनका फेवरेट कराओके गाना 'हेड, शोल्डर, नीज एंड टोज है.

बता दें कि दीपिका पादुकोण की शादी रणवीर सिंह से साल 14 नवंबर 2018 को हुई थी. कपल ने इटली के लेक कोमो में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी. दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया था.

रणवीर और दीपिका की मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला-रामलीला के सेट पर हुई थी और यहीं से उनके प्यार की शुरुआत हुई. इसके बाद उन्होंने पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में साथ काम किया. शादी के 6 साल बाद एक्ट्रेस ने बेटी दुआ को 8 सितंबर 2024 को स्वागत किया.

काम को लेकर बात करें तो रणवीर सिंह की हालिया फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सक्सेसफुल रही है. वहीं, दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगी, जो कि 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी. इसके अलावा वह एटली की मूवी AA22xA6 में अल्लू अर्जुन के साथ दिखाई देंगी.