---विज्ञापन---
‘महाराजा’ और ‘दृश्यम’ जाएंगे भूल, जो एक बार देख ली 8.2 रेटिंग वाली ये फिल्म; क्लाइमैक्स उड़ा देगा होश

Crime Suspense Thriller Film: अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो सस्पेंस थ्रिलर और क्राइम फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं. ऐसे लोगों के लिए हमारे पास एक शानदार और बेहतरीन फिल्म है. फिल्म को देखने के बाद आप 'महाराजा' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों का थ्रिल और सस्पेंस भूल जाएंगे. चलिए आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं.

हम जिस मूवी की बात कर रहे है वो साउथ सिनेमा की एक बेहतरीन फिल्म है, जिसकी दिलचस्प कहानी आपको शुरू से लेकर आखिर कुर्सी से बांधकर रखेंगी. फिल्म शुरू करने के बाद आप खत्म किए बिना नहीं रह सकते हैं.

इस फिल्म का क्लाइमैक्स इतना तगड़ा है कि इसे देखने के बाद आपके होश अपने आपे में नहीं रहेंगे. उसके आगे आपको'महाराजा' और 'दृश्यम' जैसी फिल्मों का थ्रिल और सस्पेंस फीका लगने लगेगा.

हम जिस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम 'ध्रुवंगल पतिनारु' है, ये एक तमिल फिल्म हैं, जिसे हिन्दी भाषा में 'D16' नाम से रिलीज किया गया है. साल 2016 में आई इस फिल्म में एक्टर रहमान, अंजना जयप्रकाश और यशिका आनंद लीड रोल में हैं.

इस कहानी की कहानी एक रिटायर पुलिस ऑफिसर और एक स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है. जहां पुलिस ऑफिसर एक स्टूडेंट को अपने पुराने केस की कहानी सुना रहा होता है, जिसमें उसे एक कातिल को ढूंढता होता है. इस फिल्म का क्लाइमेक्स यकीनन आपके होश उड़ा देंगा.

JioHotstar और Zee5 पर मौजूद 1 घंटे 45 मिनट की इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.2 की तगड़ी रेटिंग मिली है.